Homeदेशआईएनएस सुनयना का एमसीजी डोर्नियर और मॉरीशस पुलिस बल ने किया जोरदार स्वागत !

आईएनएस सुनयना का एमसीजी डोर्नियर और मॉरीशस पुलिस बल ने किया जोरदार स्वागत !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
भारत का आईएनएस सुनयना इन दिनों मॉरीशस पहुंचा हुआ है। समुद्र में लम्बी दुरी तय करने बाद सुनयना मॉरीशस के लुइस बंदरगाह पर पहुंचा जहाँ उसका जोरदार स्वागत किया गया।

आईएनएस सुनयना 20 जून को ही लुइस पहुंचा है।  बंदरगाह में प्रवेश करने से पूर्व जहाज मॉरीशस तट रक्षक यानी एमसीजी जहाज बाराकुडा और एमपीएफ डोर्नियर के साथ मॉरीशस के ईईजेड की समुद्री निगरानी में कार्यरत था। क्षेत्र में संयुक्त ईईजेड गश्ती इस क्षेत्र में सहकारी समुद्री सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

एमसीजी डोर्नियर और मॉरीशस पुलिस बल बैंड द्वारा सुनयना जहाज के आगमन पर इसका पूर्ण गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह जहाज बंदरगाह की तीन दिवसीय यात्रा पर है तथा पेशेवर और सामाजिक बातचीत, एमसीजी कर्मियों के बंदरगाह प्रशिक्षण, सामुदायिक सेवा, चिकित्सा शिविर और खेल गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला में कार्यरत है।

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लुइस बंदरगाह में आईएनएस सुनयना और एमएनसीजी बाराकुडा पर संयुक्त योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना और मॉरीशस के राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कर्मियों ने भाग लिया।

समग्र स्वास्थ्य और सद्भाव को प्रोत्साहन देने वाले इस आयोजित कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों और भारतीय उच्चायोग के सदस्यों सहित 200 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया। सुनयना जहाज आगंतुकों के लिए 22 जून, 2024 को खुला रहेगा।

आईएनएस सुनयना के आगमन से क्षेत्र के दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंध सशक्त होंगे।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this