दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना, यात्रियों में घबराहट

0
82

इन दिनोंजगह-जगह बम रखे जाने की धमकियां खूब मिल रही है। कभी किसी स्कूल में बम रखे जाने की बात सामने आती है, तो कभी किसी महत्वपूर्ण स्थान को बम से उड़ाने की बात सामने आती है ।इसी तरह मंगलवार की सुबह
मंगलवार सुबह दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली।इस सूचना के मिलते ही यात्रियों में घबराहट फैल गया।इस मामले को लेकर दिल्ली फायर सर्विस की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया कि आज सुबह 5:35 बजे केजरी से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर मिली है।बम होने की खबर मिलते ही
क्यूआरटी मौके पर पहुंची।इसके बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकालने का काम किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।, विमान की तलाशी ली जा रही है।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दी जानकारी

.हवाईअड्डे के अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन वे में ले जाया गया है। विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है।

इंडिगो की ओर से जारी किया गया बयान

इंडिगो की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2211 को दिल्ली हवाई अड्डे पर बम की धमकी मिली थी ।इसके बाद सभी जरूरी प्रोटोकॉल को पूरा किया गया।हवाईअड्डा सुरक्षा एजेंसियों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विमान को सुदूर खाली जगह में ले गया गया और सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकालने का काम किया गया।फिलहाल फ्लाइट की जांच की जा रही है।सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल में ले जाया जाएगा।

मामले से जुड़ा वीडियो आया सामने

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2211 में बम की धमकी मिलने के बाद यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकालने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोग डरे सहमे नजर आ रहे हैं और सहायताकर्मी उनको बाहर निकाल रहे हैं।

टिशू पेपर में लिखा था बम

सीआईएसएफ के अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इंडिगो फ्लाइट में एक टिशू पेपर पर बम लिखा हुआ मिला। इसके बाद मामले को लेकर जांच की गई तो सामने आया कि बम या ऐसा कोई भी एक्सप्लोसिव नहीं है।

एयर इंडिया की फ्लाइट में भी टिशू पेपर पर लिखा मिला था बम

हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में भी एक टिशू पेपर पर बम लिखा हुआ मिला था। सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच की तो सामने आया कि बम होने की सूचना महज अफवाह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here