भारतीयों ने बदला इंटरनेट सर्च का तरीका, 60% लोग चैटबॉट से करते हैं सवाल

0
5

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) लोगों की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसा हम इसलिए कह सकते हैं क्योंकि YouGov की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारतीयों के ऑनलाइन जानकारी खोजने के तरीके का एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बन गया है। AI असिस्टेंट सर्च इंजन की जगह लेने के बजाय उन्हें और बेहतर बना रहा है। हाउ आई इज चेंजिंग ऑनलाइन डिस्कवरी इन 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इंटरनेट पर कुछ भी खोजने के लिए 60% लोग अब अपने दिन की शुरुआत किसी ना किसी AI असिस्टेंट की मदद से करते हैं। यह रोजमर्रा की जिंदगी में इस टेक्नोलॉजी की बढ़ती जरूरत को दिखाता है। कुल मिलाकर भारत के शहर वाले इलाकों में ऑनलाइन सर्च करने वाले 89% लोग कोई भी जानकारी खोजने के लिए किसी ना किसी तरह से AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे भारत AI असिस्टेड सर्च को सबसे तेजी से अपनाने वाले देशों में से एक बन गया है।
यह ट्रेंड खासकर युवा यूजर्स के बीच ज्यादा देखा जा रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 67% जेन जी और 65% मिलेनियल्स अपने दिन की कम से कम एक नई सर्च के लिए रोजाना AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, बड़ी उम्र के लोग में यह संख्या सिर्फ 30% ही है। हालांकि, नतीजों से पता चलता है कि AI ने सर्च इंजन की जगह नहीं ली है।

AI इस्तेमाल करने वाले सिर्फ 27% लोग ही ऑनलाइन सर्च के लिए AI को अपना शुरुआती जरिया मानते हैं, जबकि 36% लोग पहले सर्च इंजन या दूसरे सोर्स से जानकारी लेने के बाद इसका इस्तेमाल करते हैं और 26% लोग जानकारी के कई दूसरे जरियों के साथ-साथ इसका भी इस्तेमाल करते हैं।

आम तौर पर, लगभग एक-तिहाई (33%) यूजर AI असिस्टेंट से मिले लिंक पर क्लिक करते हैं, जबकि 19% लोग कोई कदम उठाने से पहले उस जानकारी की तुलना दूसरी वेबसाइटों से करते हैं।
वहीं, 28% लोगों का कहना है कि AI से जवाब मिलने के बाद वे आम तौर पर सर्च करना बंद कर देते हैं।इससे पता चलता है कि AI में लोगों की जानकारी से जुड़ी जरूरतों को सीधे पूरा करने की क्षमता बढ़ रही है।
भारत में AI इस्तेमाल करने वाले तीन-चौथाई (75%) लोगों का कहना है कि वे एक साल पहले की तुलना में आज AI असिस्टेंट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और 68% लोगों को उम्मीद है कि अगले 12 महीनों में उनका इस्तेमाल और बढ़ेगा।

यह रिसर्च एक ऐसे सर्च इकोसिस्टम की ओर इशारा करती है, जहां फैसले लेने से पहले कंज्यूमर AI असिस्टेंट, सर्च इंजन, वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मार्केटप्लेस के बीच लगातार आते-जाते रहते हैं।
भारतीय यूजर्स के लिए, AI की सबसे बड़ी खूबी इसकी तेजी और सुविधा है।
लगभग आधे 49% लोग सवालों के सीधे जवाब पाने के लिए AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं, जबकि 44% लोग दूसरे सोर्स से मिली जानकारी को वेरिफाई करने के लिए इन पर भरोसा करते हैं।
वहीं, 43% लोग कंटेंट की समरी बनाने के लिए AI का इस्तेमाल करते हैं और इतने ही लोग फैसले लेने से पहले प्रोडक्ट्स, सर्विसेज या विकल्पों की तुलना करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, भारत में ऑनलाइन सर्च करने वाले 69% लोगों का कहना है कि वे AI असिस्टेंट से मिलने वाली जानकारी पर भरोसा करते हैं, लेकिन सर्च इंजन और मैप्स के मुकाबले उनका भरोसा थोड़ा कम है।
लोगों ने बताया कि भरोसे को बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी बातें ये हैं कि जवाबों का आधिकारिक सोर्स और कई संदर्भों पर आधारित होना, और यह साफ तौर पर बताना कि AI से जवाब कैसे तैयार किए जाते हैं।
YouGov इंडिया और इंडोनेशिया के जनरल मैनेजर एडवर्ड हुटासोइट ने कहा, “सर्च बॉक्स इंटरनेट के सबसे जाने-पहचाने इंटरफेस में से एक है। AI असिस्टेंट इस तरीके को बदल रहे हैं। वे सीधे जवाब देते हैं ना कि सिर्फ लोगों को उस जगह की ओर भेजते हैं, जहां जवाब मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here