Indian Railways जल्द बंद करेगा UTS ऐप, RailOne से होगी डिजिटल टिकटिंग

0
12

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया है।1 मार्च से UTS मोबाइल ऐप की सेवाएं बंद हो जाएंगी और इसकी जगह अब RailOne सुपर ऐप का इस्तेमाल करना होगा। यह नया ऐप यात्रियों को एक ही प्लैटफॉर्म पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट, प्लैटफॉर्म टिकट, ट्रेन की लाइव जानकारी, भोजन ऑर्डर और शिकायत निवारण जैसी सुविधाएं देगा।

RailOne को पिछले साल लॉन्च किया गया था और इसमें UTS और RailConnect की सभी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं।

यात्री आरक्षित टिकट, अनारक्षित टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।

ऐप में UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और R-wallet जैसे कई भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं।

ट्रेन की लाइव रनिंग स्टेटस, प्लैटफॉर्म जानकारी और कोच पोजिशन भी रियल-टाइम में मिलती है।

14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक अनारक्षित टिकट डिजिटल पेमेंट से बुक करने पर यात्रियों को 3% डिस्काउंट मिलेगा।

R-wallet से टिकट लेने पर पहले की तरह 3% कैशबैक बोनस जारी रहेगा।

RailOne ऐप से यात्री IRCTC के अधिकृत वेंडर्स से सीधे सीट पर भोजन ऑर्डर कर सकते हैं।

साथ ही, शिकायत दर्ज करने और फीडबैक देने के लिए RailMadad का इंटीग्रेशन भी इसमें मौजूद है।

UTSऐप को 2014 में लॉन्च किया गया था और यह अनारक्षित टिकटिंग का प्रमुख साधन था। अब RailOne के आने से रेलवे ने सभी सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लैटफॉर्म पर समेट दिया है। इससे यात्रियों को टिकटिंग से लेकर यात्रा अनुभव तक हर सुविधा एक ही ऐप में मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here