भारतीय मूल के अजय बंगा 2 जून को संभाल लेंगे वर्ल्ड बैंक की कमान ,जाने कौन है अजय बंगा

0
103

बीरेंद्र कुमार झा

भारतीय मूल के अजय बंगा को विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष चुना गया है।वे डेविड मलपास की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल फरवरी में पद छोड़ने की अपनी योजना की घोषणा की थी।अजय बंगा दुनिया के शीर्ष वित्तीय संस्थानों विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में से किसी की भी कमान संभालने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति और पहला सिख अमेरिकी है।

अजय बंगा का 5 साल का कार्यकाल 2 जून से होगा शुरू

भारतीय मूल के अजय बंगा बुधवार को निर्विरोध विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष नियुक्त हो गए। वे इस पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। विश्व बैंक ने बताया कि अजय बंगा का 5 साल का कार्यकाल 2 जून 2023 से शुरू होगा।मास्टरकार्ड इंक के पूर्व प्रमुख अजय बंगा फिलहाल जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। विश्व बैंक ने कहा है कि निदेशक मंडल को अजय बंगा के साथ मिलकर विश्व बैंक समूह विकास प्रक्रिया पर काम करने का इंतजार है। अप्रैल में संपन्न बैठक में इस विकास प्रक्रिया पर सहमति बनी थी। इसके अलावा विकासशील देशों के समक्ष मौजूद मुश्किल विकास चुनौतियों से निपटने के प्रयासों पर भी मिलकर काम काम करने की योजना बनाई जाएगी।

भारत में ही हुआ अजय बंगा का जन्म और पालन-पोषण

अजय बंगा का जन्म और पालन-पोषण भारत में ही हुआ था।अजय बंगा को भारत सरकार 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फरवरी में 68 वर्षीय अजय बंगा को विश्व बैंक के मुखिया पद के लिए नामित करने की घोषणा की थी। उसने कहा था कि वे संस्था की अगुवाई करने के लिए सक्षम है। अजय बंगा अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ भी काम कर चुके हैं।

2020 – 22 के दौरान इंटरनेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानद चेयरमैन रहे हैं अजय बंगा

अजय बंगा 2020-22 के दौरान इंटरनेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानद चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अलावा वे एक्सर के चेयरमैन और टेमासेक के स्वतंत्र निदेशक भी हैं।वहीं इसके पहले वे अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डाऊ इंक के निदेशक मंडल का भी हिस्सा रह चुके हैं। अजय बंगा अमेरिका भारत सामरिक साझेदारी मंच के संस्थापक ट्रस्टी और बराक ओमामा के समय गठित साइबर सुरक्षा आयोग के सदस्य भी रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here