बीरेंद्र कुमार झा
उड़ीसा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। बालासोर से करीब 40 किलोमीटर आगे कोरोमंडल एक्सप्रेस की ट्रेन की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई। टक्कर के बाद कोरोमंडल ट्रेन की स्लीपर बोगी के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए ।इसके बाद इस लाइन पर आ रहे हावड़ा बेंगलुरु ट्रेन भी इससे टकरा गई।इस ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 261 तक पहुंच गई है।
उड़ीसा के बहानागा में दुर्घटनाग्रस्त हुई 3 ट्रेन के घायल यात्रियों में राहत एवं बचाव कार्य में सेना की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही वायुसेना के विमान भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।एक रक्षा अधिकारी ने बताया गया की घटनास्थल पर मौजूद रेलवे अधिकारियों के समन्वय से सेना यह राहत अभियान चला रही है।
रक्षा अधिकारी ने कहा कि पूर्वी कमान ने एंबुलेंस और सहायता सेवाओं के अलावा सेना की चिकित्सा टीम को इस राहत कार्य में तैनात किया है। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में बैरकपुर और पानागढ़ स्थित सेना के प्रतिष्ठानों से रेल आपदा स्थल तक इंजीनियरिंग और चिकित्सा कर्मियों सहित टुकड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
रक्षा अधिकारी ने कहा कि घायल यात्रियों को निकालने के लिए दो एम आई i-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि उड़ीसा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने का एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई।

