Homeदुनियाचीन से सीखे भारत, बनाए रोजगार पैदा करने वाला आर्थिक मॉडल: नितिन...

चीन से सीखे भारत, बनाए रोजगार पैदा करने वाला आर्थिक मॉडल: नितिन गडकरी

Published on

अपने वेवाकी  के लिए मशहूर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि भारत को विकास को बढ़ावा देने के लिए लचीली आर्थिक नीतियों और एक सामाजिक आर्थिक मॉडल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मॉडल ऐसा हो जो रोजगार सृजन को बढ़ावा दे सके और असमानता को कम कर सके। वरिष्ठ बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने कहा कि चीन में स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है ,और कई देश कोविद-19 महामारी के बाद चीन के साथ व्यापार करने के लिए बहुत उत्सुक नहीं है।उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश मंदी जैसी स्थिति से गुजर रहा है और वहां कई कंपनियां बंद हो रही हैं।

पुस्तक विमोचन के इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा कि एक चीज जो हम चीन से सीख सकते हैं,वह यह है कि समाजवादी, साम्यवादी या पूंजीवादी बनने से पहले हम एक ऐसी अर्थव्यवस्था बनाएं जो रोजगार पैदा कर सके,गरीबी दूर कर सके और समाज में आर्थिक और सामाजिक असमानता को कम कर सके।

भारत में रोजगार पैदा करने के साथ गरीबी को दूर करने और असमानता को कम कर सकने वाले सामाजिक आर्थिक मॉडल की जरूरत की चर्चा करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि हमें गरीबी दूर करने, पूंजी निवेश आकर्षित करने और उससे रोजगार पैदा करने, निर्यात बढ़ाने के लिए अपनी आर्थिक नीतियों में बड़े पैमाने पर लचीलापन लाने की जरूरत है।हमें कृषि, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

बीजेपी अध्यक्ष रहते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुए मुलाकात को याद करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति ने उनसे कहा था कि चीनी अपने देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए वह विचारधारा से परे कुछ भी उपयोग करने के लिए तैयार है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this