HomeदेशManipur Violence: मणिपुर दौरे पर जाएंगे विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के MP, मणिपुर...

Manipur Violence: मणिपुर दौरे पर जाएंगे विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के MP, मणिपुर में हिंसा प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा

Published on

विकास कुमार
मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। संसद में पिछले एक हफ्ते से चल रहे हंगामे के बाद अब विपक्षी दलों ने नई रणनीति बनाई है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल अब मणिपुर दौरे पर जाएगा। बताया जा रहा है कि 29 और 30 जुलाई को ये प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेगा। विपक्षी दलों के 20 से ज्यादा सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा कर हालात का जायजा लेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मणिपुर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने मणिपुर में हिंसा प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से मुलाकात की थी। हालांकि राहुल गांधी के मणिपुर दौरे को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। वहीं राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी आरएसएस पर हमला बोला है।

विपक्षी दल संसद में मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान और चर्चा की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इस पर सदन में चर्चा के लिए मंजूरी दे दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सभी दलों के नेताओं से बातचीत करने के बाद इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तारीख तय करेंगे। ये विपक्षी दलों की पीएम नरेंद्र मोदी को मणिपुर पर बयान देने के लिए मजबूर करने की एक कोशिश है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this