Homeदुनियाभारत ने दुनिया को बुद्ध दिया, युद्ध नहीं’, ऑस्ट्रिया में बोले प्रधानमंत्री...

भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया, युद्ध नहीं’, ऑस्ट्रिया में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Published on

रूस के दौरे की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भेंट की। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज सर्वश्रेष्ठ होने, सबसे उज्ज्वल बनने और सबसे बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है।मोदी ने कहा कि हम हजारों वर्षों से अपना ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करते रहे हैं।हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध दिया है। भारत ने दुनिया को हमेशा शांति और समृद्धि दी है और इसलिए भारत 21 वीं सदी में अपनी भूमिका को और मजबूत करने जा रहा है।

ऑस्ट्रिया की अपनी पहली यात्रा को सार्थक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री 41 साल बाद इस देश की यात्रा पर आया है,लेकिन यह लंबा इंतजार एक ऐतिहासिक अवसर पर समाप्त हुआ है।भारत और ऑस्ट्रिया अपनी दोस्ती के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने मोदी, मोदी के नारों के बीच कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर पर हैं, लेकिन हमारे बीच कई समानताएं हैं।लोकतंत्र दोनों देशों को जोड़ता है।स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून के शासन के प्रति सम्मान हमारे साझा मूल्य हैं। हमारा समाज बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी होने का जश्न मनाता है।और इन मूल्यों को दर्शाने का एक बड़ा माध्यम चुनाव हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को स्वदेश रवाना हो गए।प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this