Homeदेशशतक लगाकर ऋषभ पंत हुए आउट, 300 की तरफ बढ़ रहा भारत

शतक लगाकर ऋषभ पंत हुए आउट, 300 की तरफ बढ़ रहा भारत

Published on

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है।तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के पास इस खेल में 96 रनों की लीड थी। भारत की दूसरी पारी में दो विकेट गिर चुके थे।इसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल और ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल की क्रीज पर मौजूदगी ने तेजी से रन बटोरना चाहा।

ऋषभ पंत भारत के लिए धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।पंत ने एक ही मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।ऐसा करने वाले वो भारत के पहले विकेटकीपकर बैट्समैन हैं।पंत ने ये सेंचुरी 130 गेंदों में ठोकी है।

लीड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बनाए थे।इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की और पहली पारी में 465 रन बना दिए ।दोनों टीमों की पहली इनिंग के बाद भारत के पास 6 रनों की बढ़त रही। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए।तीसरे दिन दूसरी पारी में भारत के पास 96 रनों की लीड हो गई ।

भारत-इंग्लैंड मैच का आज चौथा दिन है।भारत ने तीसरे दिन के 96 रन से आगे खेलना प्रारंभ किया। कप्तान शुभमन गिल के साथ केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। हालांकि कप्तान शुभमन गिल पहली पारी की तरह जमकर नहीं खेल पाए और सिर्फ 16 गेंदों में 8 रन बनाकर चलता हो गए।

लंच तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन हो गया।चौथे दिन का पहला सेशन समाप्त हो गया इस समय केएल राहुल 72 और ऋषभ पंत 31 पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ दिया है।राहुल ने इस सेंचुरी को बनाने में 202 गेंदे खेली।भारत का स्कोर 62 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन हो गयाभारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मौसम के बदलते ही पिच का मिजाज बदल जाता है. मैच का पहला दिन बिना बारिश के गुजरा, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन बारिश ने मैच में खलल डाला। वहीं मैच के चौथे दिन भी बारिश की आशंका है, जिसके चलते टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.

मैच में दूसरे दिन बारिश होने पर भारत के 41 रनों के अंदर ही 6 विकेट गिर गए थे।आज मैच के चौथे दिन टीम इंडिया पूरे दिन बल्लेबाजी करना चाहेगी।अगर मैच में बारिश होती है या बादल छाए रहते हैं तो लीड्स की तेज हवाएं इंग्लैंड के गेंदबाजों की मदद कर सकती हैं।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...