बीरेंद्र कुमार झा
पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग बीमार बताए जा रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं । पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इसके अलावा घायलों को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह गैस एक दूध की फैक्ट्री से लीक हुई है,जिसके बाद कई लोगों के बेहोश होने की खबर है।
सुबह 7 बजे के आसपास हुआ गैस रिसाव।
आज सुबह 7:00 बजे के आसपास फैक्ट्री से गैस का रिसाव होना शुरू हो गया,जिससे कई लोग बेहोश हो गए। यह फैक्ट्री शेरपुर 4 के पास सुआ को रोड पर स्थित है ।पुलिस ने इस इलाके में लोगों की आवाजाही बंद कर दी है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बठिंडा से भी एनडीआरएफ की टीम ज्ञाशपुरा के लिए रवाना हो गई है ।
मरने वालों में ज्यादातर एक ही परिवार से
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है उसमें से अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पालतू जानवरों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। हालांकि गैस कैसे लिक हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताई संवेदना
पंजाब के ज्ञाशपूरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विट कर कहा कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना घटना बेहद दुखद है। पुलिस सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है हर संभव मदद की जा रही है।
