Homeदेशबिहार में सियासी हलचल के बीच बढ़ी लालू परिवार की मुश्किल, कोर्ट...

बिहार में सियासी हलचल के बीच बढ़ी लालू परिवार की मुश्किल, कोर्ट ने जारी किया समन

Published on

इस समय बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। और खासकर लालू प्रसाद और उसकी पार्टी आरजेडी इस समय नीतीश कुमार के एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने से रोकने को लेकर काफी परेशान हैं।इस बीच लालू परिवार की मुश्किल और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी के द्वारा दायर याचिका पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ समन जारी किया है।

9 फरवरी को कोर्ट में होना होगा उपस्थित

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी ,उनकी बेटी एवं राजसभा सांसद मिशा भारती, हेमा यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी किया है। इन सभी आरोपियों को 9 फरवरी को अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जमीन के बदले नौकरी मामले में अदालत ने व्यवसायीअमित कात्याल के लिए भी प्रोडक्शन वारंट जारी किया है, जो इस मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में है ।आदेश पारित करते हुए विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि इस मामले में संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त आधार है। अदालत ने आरोपी व्यक्तियों की अदालत में उपस्थित के लिए 9 फरवरी की तारीख तय की है।

लैंड फॉर जॉब मामले को मनी लॉन्ड्रिंग से भी जोड़ा

गौरतलब है कि ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले को मनी लॉन्ड्रिंग से भी जोड़ा था। जांच के बाद इस मामले में ईडी ने पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उनकी बेटी और राजसभा सांसद मिशा भारती, दूसरी बेटी हेमा यादव और अन्य के नाम आरोप पत्र में शामिल थे।इसके अलावा अमित कत्यालय,विद्यानंद चौधरी और दो कंपनियां एके इन्फो सिस्टम वl एबी एक्सपोर्ट को भी आरोपी बनाया गया है।

लालू – तेजस्वी को भी ईडी के सामने पेस होना है पेश

इस मामले में ईडी ने लालू यादव को 29 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। वही तेजस्वी को ईडी ने 30 जनवरी को बुलाया है। दोनों इस मामले में जारी किए गए ईडी के पूर्व समन पर पेश नहीं हुए थे। ईडी के एक अधिकारी समन देने के लिए रावड़ी आवास पहुंचे थे।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this