25 बस यात्रियों की जलने से मौत,समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस वे पर हुआ यह दर्दनाक हादसा

0
198

बीरेंद्र कुमार झा

महाराष्ट्र के बुलढाणा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।यहां समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस वे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। बताया जा रहा है कि नागपुर से पुणे जा रही है बस डिवाइडर से टकरा गई थी इसके बाद उसमें आग लग गई।

टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी बस

बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस दुर्घटना में बस का ड्राइवर हालांकि सुरक्षित बच गया है ।ड्राइवर के अनुसार टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।इसके बाद बस में आग लग गई।अचानक बस में लगी इस आग की वजह से बस के अंदर बैठे बहुत सारे लोगों को बस से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

बीरेंद्र कुमार झा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here