Homeदेशमध्यप्रदेश में मोहन यादव सीएम ,नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर और राजेश शुक्ल...

मध्यप्रदेश में मोहन यादव सीएम ,नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर और राजेश शुक्ल -जगदीश देवड़ा होंगे डिप्टी सीएम 

Published on

न्यूज़ डेस्क
मध्यप्रदेश में सब कुछ तय हो गया। मुख्यमंत्री से स्पीकर तक का नाम ऐलान हो गया। बड़ी बात ये भी है इस बार प्रदेश में दो डिप्टी सीएम भी नियुक्त किये जा रहे हैं। मोहन यादव को मुख्यमंत्री का कमान सौपा गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बयाना जायेगा जबकि राजेश शुक्ल और जङ्गिष देवड़ा पहली बार डिप्टी सीएम बनेंगे। विधायक दल की बैठक में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही सबसे पहले मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा इसके बाद मौजूदा सभी विधायकों ने उस प्रस्ताव का समर्थन कर दिया। समर्थन मिलने के बाद मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश का सस्पेंस ख़त्म हो गया।              
    बता दें कि मोहन यादव संघ के करीबी हैं और उनका मालवा से नाता है। इस बार के विधानसभा चुनाव में वह उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए हैं। अब राज्य की कमान शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव के हाथों में होगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान युग की समाप्ती हो गई है।
               मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने ने बाद बैठक को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा। इस अहम फैसले से पहले बीजेपी आलाकमान ने आज भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, आशा लकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं।
            सबसे पहले भोपाल पहुंचने के बाद मनोहर लाल खट्टर और अन्य पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले शिवराज सिंह से मुलाकात की थी। बताया जा रहा था कि खट्टर बीजेपी आलाकमान का फरमान लेकर दिल्ली से पहुंचे थे। पार्टी कार्यालय में जहां विधायक दल की बैठक चल रही थी। वहीं, पार्टी ऑफिस के बाहर प्रह्लाद पटेल और शिवराज सिंह चौहान के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। मुख्यमंत्री की रेस में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और वीडी शर्मा के नाम शामिल थे। लेकिन अंत में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी।

Latest articles

समीर वानखेड़े प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, केंद्र की चुनौती खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर...

मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा,

बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन...

बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! आपके फोन में घुस रहा है नया सुपर-वायरस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि...

रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

कई लोगों को अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द रहने की समस्या होती है।...

More like this

समीर वानखेड़े प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, केंद्र की चुनौती खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर...

मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा,

बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन...

बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! आपके फोन में घुस रहा है नया सुपर-वायरस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि...