Homeदेशएमएस धोनी बने अनकैप्ड खिलाड़ी, सीएसके को होगा फायदा

एमएस धोनी बने अनकैप्ड खिलाड़ी, सीएसके को होगा फायदा

Published on

आईपीएल 2025 को लेकर एक नई बात सामने आई है।इसके अनुसार अब महेंद्र सिंह धौनी अनकैप्ड खिलाफ होंगे।महेंद्र सिंह धोनी के अनकैप्ड खिलाड़ी बनने से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को फायदा होगा और वह अपने स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन कर सकेगी,जो आखिरी बार 2019 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में देश के लिए खेले थे।

बीसीसीआई के अनुसार, अगर कोई भारतीय खिलाड़ी संबंधित सत्र के आयोजन से पहले पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट मैच, वनडे, ट्वेंटी 20 अंतरराष्ट्रीय) में शुरुआती एकादश में नहीं खेला है या उसके पास बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध नहीं है तो एक ‘कैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाला) भारतीय खिलाड़ी ‘अनकैप्ड’ (जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो) हो जाएगा।

शनिवार को आईपीएल संचालन परिषद की बैठक में यह फैसला किया गया था कि 10 फ्रेंचाइजी को अपनी पिछली टीम से अधिकतम छह खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेन करने) की अनुमति होगी जिसमें नीलामी का एक ‘राइट टू मैच’ (आरटीएम) कार्ड भी शामिल होगा, जिसकी कीमत 120 करोड़ रुपये के बढ़े हुए टीम पर्स में से 75 करोड़ रुपये होगी।

अनकैप्ड’ खिलाड़ी के लिए रिटेन करने का खर्चा चार चार करोड़ रुपये होगा।इसलिए सीएसके अगर धोनी को रिटेन भी करती है तो नीलामी के लिए निश्चित रूप से काफी बचत कर सकती है। पिछली मेगा नीलामी में 2022 में एक टीम को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this