23 अगस्त को आई बाधा तो 27 को उतारेंगे चंद्रयान -3: इसरो

0
304

बीरेंद्र कुमार झा

अब तक की योजना के अनुसार चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम 6:04 पर होना तय है। लेकिन इसकी लैंडिंग में किसी प्रकार की समस्या आने पर इसरो इसके लैंडिंग के समय में बदलाव भी कर सकती हैं। इसरो के वैज्ञानिक निलेश एम देसाई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पहले से तय तारीख 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग में परेशानी आने पर इस प्रक्रिया को 27 अगस्त तक के लिए टाला भी जा सकता है।

लैंडर के हालत और चांद की सतह की स्थित से तय होगा लैंडिंग

अहमदाबाद में इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक देसाई ने चंद्रयान 3 के सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर आगे का प्लान बताया।उन्होंने कहा 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के चांद पर लैंड होने से 2 घंटे पहले लैंडर मॉड्यूल की हेल्थ और चांद की स्थिति के आधार पर हम तय करेंगे कि चंद्रयान 3 का लैंड करना सही होगा या नहीं ।अगर हमें हालात अपने पक्ष में नहीं लगेगा तो हम चंद्रयान 3 को 27 अगस्त को चांद पर उतारेंगे। वैसे हमें उम्मीद है की कोई परेशानी नहीं आएगी और हम 23 अगस्त को चंद्रयान 3 को सफलतापुर्वक चांद की साथ पर उतार सकेंगे।

अभी तक सब कुछ सही सलामत

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से दिल्ली में मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने चंद्रयान 3 की ताजा स्थिति और इसरो की तैयारी के बारे में उन्हें बताया था। इसरो प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री को चंद्रयान-3 की हेल्थ की भी जानकारी दी और बताया कि अभी तक सभी सिस्टम ठीक से कम कर रहे हैं और बुधवार को भी कोई परेशानी आने की संभावना है काफी कम है।

कब होगी चंद्रयान 3 की लैंडिंग

इसरो ने रविवार को जानकारी दी थी कि 23 अगस्त को शाम करीब 6:00 बजे चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरने वाला है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट इसरो की आधिकारिक वेबसाइट (https ://isro.giv.in )पर देखा जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here