Homeदुनियाक्या पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान के घर में आतंकी छिपे हैं ?...

क्या पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान के घर में आतंकी छिपे हैं ? पुलिस को मिला तलाशी लेने का वारंट !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

पाकिस्तान सरकार को आशंका है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर में 30 से 40 खूंखार आतंकी छिपे हुए हैं और इमरान ने उन्हें पनाह दे रखी हैं। हालांकि खान बार -बार इसे नकारते रहे हैं। लेकिन अब स्थानीय पुलिस को खान के घर की तलाशी के वारंट मिल गए हैं। कहा जा रहा है कि इस वारंट के बाद बड़ी संख्या में पुलिस इमरान खान के घर की तलाशी लेगी और संभव है कि इमरान खान पर कई और तरह के दोष को भी मढ़ेगी। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि अगर खान के घर में कोई आतंकी  मिल जाता है तब क्या होगा ? अगर आतंकी मिल गया तो इमरान की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है। कहा जा रहा है कि जिस तरह से लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इमरान के लोग जिस तरह से सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं ऐसे में पकिस्तान की हालत और भी खराब होगी और इमरान को फांसी भी हो सकती है।              
  इमरान को भले ही सुप्रीम कोर्ट से रिहाई का आदेश और इस्लामाबाद हाईकोर्ट से तोशखाना मामले में और अल कादिर ट्रस्ट मामले में कुछ राहत मिली हैं, पर इसके बावजूद पाकिस्तान सरकार और सेना का खुलेआम विरोध करने से इमरान पीछे नहीं हट रहे। इन सबसे इमरान को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। हाल ही में पाकिस्तान में पंजाब राज्य की पुलिस ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे इमरान को और परेशानी हो सकती है।
            दरअसल पंजाब सरकार ने दो दिन पहले ही दावा किया था कि इमरान के लाहौर में जमान पार्क स्थित इमरान के घर में 30-40 आतंकी छिपे हुए हैं। सरकार के अनुसार इमरान ने इन आतंकियों को अपने घर में शरण दी हुई है। ऐसे में सरकार ने इमरान को 24 घंटे का समय दिया था। इन 24 घंटों में इमरान को उनके घर में छिपे आतंकियों को पुलिस के हवाले करना था। इस पूरे मामले के चलते लोकल पुलिस ने इमरान के घर के साथ ही उस इलाके का भी घेराव कर लिया था। हालांकि इमरान ने यह साफ कह दिया था कि उन्होंने आतंकियों को शरण नहीं दी।
         पर पंजाब सरकार ने दावा किया था कि उन्हें खुफिया एजेंसियों से इस बात की पुख्ता खबर मिली थी। इसी वजह से पुलिस इमरान के घर की तलाशी लेने के लिए वारंट चाहती थी जो उन्हें अब मिल गया है।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...