Homeदेशकांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हुए इमरान मसूद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश...

कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हुए इमरान मसूद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मिला एक बड़ा मुस्लिम चेहरा

Published on

विकास कुमार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े मुस्लिम नेता इमरान मसूद ने कांग्रेस में घर वापसी की है। घर वापसी पर इमरान मसूद ने गांधी परिवार से अपने नजदीकी रिश्ते का जिक्र किया है। मसूद ने कहा कि वे गांधी परिवार के साथ अपने रिश्ते कभी खत्म नहीं कर पाए। मसूद ने बताया कि वे कभी कांग्रेस नहीं छोड़ना चाहते थे,उन्होंने कहा कि वे अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मंजूरी दी और उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अनुमति दी। मसूद ने कहा कि राहुल गांधी देश की राजनीति में परिवर्तन के वाहक बनेंगे।

इमरान मसूद की वापसी से पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन में एक उत्साह का संचार हुआ है। वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की साख में भी इजाफा हुआ है। वहीं मसूद ने कहा कि पार्टी जहां से चुनाव लड़ाएगी वहां से वे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। मसूद ने जातिगत जनगणना का भी समर्थन किया है। मसूद के आने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक मुस्लिम चेहरा मिला है। कांग्रेस को उम्मीद है कि मसूद अपने साथ मुस्लिम वोटरों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे। हालांकि इस उम्मीद पर मसूद कितने खरे उतरेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this