USB Killer पेन ड्राइव फोन-लैपटॉप में लगाया तो फोन-लैपटॉप हो जाएंगे डेड

0
19

अगर आपको कभी कोई अनजान पेन ड्राइव मिले, तो भूलकर भी उसे फोन या लैपटॉप में लगाने की गलती ना करें। संभव है कि फोन या लैपटॉप में लगाते ही आपका डिवाइस हमेशा के लिए डेड हो जाए। दरअसल, एक USB किलर ऐसा कर सकता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है,साधारण पेन ड्राइव जैसे दिखने वाले इस डिवाइस को डिवाइस किलर यानी कि डेड करने के लिए ही बनाया जाता है। गौर करने वाली बात है कि USB किलर किसी भी डिवाइस से कनेक्ट होते ही उसमें तेज वोल्टेज भेजता है और चंद सेकंड्स में वे डिवाइस हमेशा के लिए डेड हो जाता है।

USB killer को इस तरह से बनाया जाता है कि वे कनेक्ट होने वाले डिवाइस के मदर बोर्ड की मेन आईसी को जला दे। इसके बाद उस डिवाइस का ठीक हो पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह पेन ड्राइव की शक्ल में दिखने वाला एक ऐसा डिवाइस होता है, जो कि फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर जैसे किसी भी डिवाइस को तुरंत डेड कर सकता है। लोग इसे आम USB समझने की गलती कर सकते हैं। हालांकि इसे डेटा स्टोर करने के लिए नहीं बल्कि डिवाइस फ्राई करने के लिए बनाया जाता है।

USB Killer एक खतरनाक डिवाइस होता है, क्योंकि इसे देखकर इसके खतरे का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। साधारण पेन ड्राइव के आकार में यह पूरे फोन या लैपटॉप जैसे डिवाइस को डेड करने की ताकत रखता है। इसके अलावा यह अपना काम चंद सेकंड्स में कर देता है। ड्राइव को डिवाइस में कनेक्ट करने के तुरत बाद यह हाई वोल्टेज करंट डिवाइस में भेजता है और इससे पहले कि कोई कुछ समझ सके सामने वाले का डिवाइस डेड हो जाता है।

इसके अलावा USB किलर को जिस डिवाइस से कनेक्ट किया जाता है यह उस डिवाइस के मदरबोर्ड की मेन आईसी को निशाना बनाता है, जिसके बाद डिवाइस का रिकवर हो पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

USB Killer बहुत ही शातिर तरीके से काम करता है। जैसे ही इसे किसी लैपटॉप, पीसी या फोन के USB पोर्ट में लगाया जाता है, यह होस्ट डिवाइस के 5 वोल्ट USB पोर्ट से बिजली खींचना शुरू करता है। इसमें लगे कैपेसिटर्स इस बिजली को अपने अंदर जमा कर लेते हैं।
कैपेसिटर्स के एक बार चार्ज हो जाने पर डिवाइस का इंटरनल सर्किट उस कम वोल्टेज को तेजी से कन्वर्ट करके कई सौ वोल्ट में बदल देता है।
वोल्टेज के अपने पीक पर पहुंचते ही, यूएसबी किलर उस भारी ऊर्जा को वापस USB पोर्ट की डेटा लाइन्स में एक झटके में छोड़ देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here