सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

0
84

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना होता है।सुबह की ठिठुरन हो या दिनभर की थकान, गरम पानी शरीर को तुरंत आराम देता है।क्या आप जानते हैं सर्दियों में गर्म पानी से नहाना कई बार हमारी सेहत और स्किन के लिए परेशानी भी बन सकता है। सर्दियों में, जब हवा पहले ही सूखी होती है, तब इससे कुछ दिक्कतें और बढ़ जाती हैं।तो आइए जानते हैं कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाने पर हेल्थ को कितनी दिक्कतें हो सकती हैं।

बहुत गरम पानी आपकी स्किन के नेचुरल ऑयल को हटा देता है।इन तेलों की कमी से स्किन जल्दी सूखने लगती है, फटने लगती है और स्किन पर खिंचाव महसूस होता है।सर्दियों में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

पानी का तापमान जितना ज्यादा होगा, स्किन पर इरिटेशन उतनी ही बढ़ेगी इससे स्किन में खुजली, जलन, रैशेज और लालपन दिख सकता है।सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को तो यह तुरंत प्रभावित करता है।

गर्म पानी सिर्फ स्किन ही नहीं, बल्कि सिर के स्कैल्प से भी नमी खींच लेता है।इसके कारण बालों में रूखापन, टूटना, डेंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

गर्म पानी सिर्फ स्किन ही नहीं, बल्कि सिर के स्कैल्प से भी नमी खींच लेता है।इसके कारण बालों में रूखापन, टूटना, डेंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

जब स्किन की नमी कम होती है, तो उसकी सुरक्षा लेयर कमजोर पड़ जाती है. इससे एक्जिमा, फंगल इंफेक्शन या अन्य स्किन संबंधी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।

जरूरत से ज्यादा गर्म पानी शरीर के तापमान को अचानक बढ़ा देता है, जिससे कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर ऊपर–नीचे होने लगता है. बुजुर्गों और हार्ट डिजीज वाले लोगों के लिए ये खासतौर पर जोखिम भरा है।

बहुत गर्म पानी कभी-कभी आपको एनर्जेटिक की जगह सुस्त बना सकता है। शरीर ज्यादा रिलैक्स हो जाता है, जिससे कई लोगों को नहाने के बाद थकान महसूस होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here