Homeदेशशरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

Published on

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन कई बार जरूरी मिनरल्स की कमी भी बड़ी समस्या बन जाती है। ये माइक्रो और मैक्रो मिनरल शरीर के सही कामकाज के लिए बेहद जरूरी होते हैं। कई मामलों में एक साधारण ब्लड टेस्ट से पता चल सकता है कि किस तत्व की कमी है, लेकिन कुछ संकेत ऐसे भी होते हैं जो पहले ही शरीर में बदलाव का इशारा दे देते हैं।सही समय पर खानपान में बदलाव करके इन कमियों को दूर किया जा सकता है। StarsInsider की रिपोर्ट के अनुसार, शरीर में कुछ ऐसे लक्षण दिखते हैं, जिनसे हम इनकी कमी को पहचान सकते हैं।

क्रोमियम की कमी होने पर शरीर में शुगर को संभालने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और वजन कम होने लगता है। इसे बढ़ाने के लिए मशरूम, हरी पत्तेदार सब्जियां, सोयाबीन, सूरजमुखी के बीज, चना, काजू और गुड़ जैसे खाद्य पदार्थ फायदेमंद होते हैं।

मैंगनीज की कमी रेयर है, लेकिन होने पर हड्डियों के विकास में रुकावट, प्रजनन क्षमता में कमी और ग्लूकोज सहनशीलता में गड़बड़ी हो सकती है।इसके लिए हरी सब्जियां, जामुन, ओट्स, ब्राउन राइस, अनानास और चना आहार में शामिल किए जा सकते हैं।

फ्लोराइड की कमी दांतों को कमजोर बना सकती है और कैविटी का खतरा बढ़ जाता है।

सोडियम क्लोराइड यानी नमक की कमी अक्सर खाने से नहीं, बल्कि शरीर में तरल असंतुलन के कारण होती है।ऐसे में पानी और नमक के संतुलन पर ध्यान देना जरूरी है।

पोटैशियम की कमी आमतौर पर उल्टी, दस्त या ज्यादा पेशाब के कारण होती है। इसे पूरा करने के लिए शकरकंद, टमाटर, गाजर, पालक, केला, खरबूजा, आलू, खजूर, किशमिश और मछली जैसे खाद्य पदार्थ मददगार हैं।

आयोडीन की कमी से शरीर का विकास और दिमागी कार्य प्रभावित हो सकते हैं।गले के सामने सूजन इसका सामान्य लक्षण है। इससे बचने के लिए आयोडीन युक्त नमक, समुद्री शैवाल, अंडे और हरी सब्जियां खाना जरूरी है।

मैग्नीशियम कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, फिर भी कमी संभव है। इसके लिए दालें, मेवे, बीज, साबुत अनाज, फल और एवोकाडो फायदेमंद हैं।

जिंक की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है. सीप, मांस, बीन्स और मेवे इसके अच्छे सोर्स हैं।

आयरन रेड ब्लड सेल्स के लिए जरूरी है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है।बादाम, सूखे मेवे, राजमा, पालक, ब्रोकली, कद्दू के बीज और मांस जैसे खाद्य पदार्थ आयरन से भरपूर होते हैं।

सेलेनियम की कमी कम देखने को मिलती है, लेकिन होने पर थकान, मांसपेशियों की कमजोरी और प्रतिरोधक क्षमता में कमी हो सकती है।ब्राजील नट्स, मशरूम, साबुत अनाज, सैल्मन और अंडे इसके अच्छे सोर्स हैं।

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

More like this

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...