मैं ओवैसी तेरे आंगन का, लखनऊ में बन रही नई पिक्चर’, पवन खेड़ा ने कसा AIMIM पर तंज

0
4

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति हलचल के बीच असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लखनऊ में ‘मैं ओवैसी तेरे आंगन का’ नई पिक्चर बन रही है। कांग्रेस पहले ही यूपी में चंद्रशेखर रावण और ओवैसी को गठबंधन को बीजेपी का षड्यंत्र बता रही है। इस बीच पवन खेड़ा के बयान से सियासी सरगर्मी बढ़नी तय है। आइए जानते हैं कि आखिर पवन खेड़ा ने क्या कहा है।

दरअसल, यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पवन खेड़ा से पहले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी चंद्रशेखर और ओवैसी के गठबंधन पर निशाना साधा था। प्रमोद तिवारी ने कहा था कि AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन BJP के इशारे पर हुआ है।

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन समाजिक परिवर्तन मोर्चा पर निशाना साधते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसे बीजेपी ने ही बनाया है। तिवारी ने आगे कहा कि मुझे तो यही लगता है कि यह बीजेपी के इशारे पर हुआ है, क्योंकि महाराष्ट्र में भी वे ऐसे ही गठबंधन का फायदा उठा चुके हैं, वहां उन्होंने 4-5 सीटें जीतीं और 22-23 सीटों पर वोटों का बंटवारा कराया। बिहार के सीमांचल इलाके में भी उन्होंने बिल्कुल ऐसा ही किया था और दूसरी जगहों पर भी उन्होंने यही किया।

बता दें यूपी चुनाव 2027 के लिए चंद्रशेखर रावण ने कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी (SP) को भी गठबंधन का प्रस्ताव दिया था, लेकिन चाहे कांग्रेस हो या फिर सपा दोनों की ही तरफ से इसे लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद ओवैसी ने चंद्रशेखर रावण के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here