हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी में हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को थाईलैंड की एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने और यौन हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा दुष्कर्म के प्रयास से बच निकली और गाचीबोवली थाना में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा का कहना है कि शुक्रवार को प्रोफेसर उसे किताब देने के बहाने अपने घर ले गए थे। वहीं उन्होंने जबरदस्ती की। पुलिस ने भारतीय दंड संहित की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Alleged sexual assault of a student | Hyderabad University condemns the incident that occurred involving Prof Ravi Ranjan, Dept of Hindi & a student on Dec 2. Based on the criminal complaint & FIR, the Prof is placed under suspension with immediate effect: Hyderabad University pic.twitter.com/Ngfs0iYaPA
— ANI (@ANI) December 3, 2022
आरोपी प्रोफेसर को किया गया सस्पेंड
पुलिस ने शनिवार बताया कि प्रोफेसर रवि रंजन के खिलाफ छात्रा का शील भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा का चुम्बन लेने की कोशिश करने वाले हैदराबाद विश्वविद्यालय ने हिंदी विभाग के प्रोफेसर रवि रंजन को आपराधिक शिकायत और प्राथमिकी के आधार पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
Hyd | We’ve received a complaint from Hyderabad University authorities that the modesty of a student was outraged by a professor (Ravi Ranjan). Case registered u/s 354 & 354A IPC. He has been taken into police custody, to be presented before a court: ACP Ch.Raghunandan pic.twitter.com/VjNjMRq3XQ
— ANI (@ANI) December 3, 2022
विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया प्रोफेसर के खिलाफ प्रदर्शन
घटना के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विश्वविद्यालय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सिर्फ थाई भाषा जानती है छात्रा
पुलिस के मुताबिक,62 वर्षीय हिंदी विभाग के प्रोफेसर रवि रंजन करीब 4 बजे छात्रा को अपने घर ले गए। रात के करीब 9 बजे उन्होंने उसे यूनिवर्सिटी छोड़ा। जब छात्रा को उसके दोस्तों ने देखा तो वह रो रही थी। वजह पूछी तो उसने बताया कि प्रोफेसर ने उसे सेक्शुअली असॉल्ट किया है। इसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा को सिर्फ थाई भाषा आती है।

