Homeदेशबीजेपी के खिलाफ हुंकार भर रहे जनार्दन रेड्डी ने जो कहा वह...

बीजेपी के खिलाफ हुंकार भर रहे जनार्दन रेड्डी ने जो कहा वह कितना सच है ?

Published on

न्यूज़ डेस्क
कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की शपथ लेने वाले खनन कारोबारी से राजनेता बने जनार्दन रेड्डी ने कहा कि उनके बिना कोई नई सरकार नहीं बन सकती। कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) की शुरूआत करने वाले रेड्डी ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि किसी भी पार्टी के सत्ता में आने के लिए उनके समर्थन की जरूरत होगी। बता दे ये वही कल्याण रेड्डी हैं जिन्होंने बीजेपी को स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। बीजेपी ने इनका खूब इस्तेमाल भी किया। रेड्डी जेल भी गए। बदनाम भी हुए लेकिन अब बीजेपी के खिलाफ हुंकार भर रहे रेड्डी ने कहा, मैं किसी भी पार्टी के सत्ता में आने के लिए अपरिहार्य हो जाऊंगा। 50 निर्वाचन क्षेत्रों में गंभीर प्रचार किया जा रहा है। जल्द ही 35 सीटों के लिए टिकट की घोषणा करेंगे। अगले 10 दिनों में 30 निर्वाचन क्षेत्रों में दौरा पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा, जब पार्टी शुरू की गई थी, तो लोगों ने कहा था कि यह भाजपा को प्रभावित करेगा, अब लोग कह रहे हैं कि मेरी पार्टी को अल्पसंख्यकों के वोट मिलेंगे और कांग्रेस को प्रभावित करेंगे। मेरी राजनीति जाति और धर्म की सीमाओं से परे है।

रेड्डी ने कहा कि उनके आसपास के लोग उन्हें एक फुटबॉल की तरह इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा, मेरे सीधेपन का इस्तेमाल किया गया और मुझे निशाना बनाया गया। कई नेता मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लोग उन्हें फुटबॉल की तरह खेलेंगे। मेरी पार्टी का चुनाव चिह्न् भी फुटबॉल है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this