गृहमंत्री शाह का बड़ा बयान -सीएए को वापस नहीं लिया जाएगा 

0
53

न्यूज़ डेस्क 
नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह कानून कभी वापस नहीं लिया जाएगा और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार इसके साथ कभी समझौता नहीं करेगी।एक  इंटरव्यू में गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की टिप्पणी पर बात की। उन्होंने कहा, “वह दिन दूर नहीं, जब बीजेपी वहां (पश्चिम बंगाल) सत्ता में आएगी और घुसपैठ रोकेगी।”  

उन्होंने कहा कि ”अगर आप इस तरह की राजनीति करते हैं और इतने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे के साथ, आप तुष्टीकरण की राजनीति करके घुसपैठ की अनुमति देते हैं और इसका विरोध करते हैं।” शरणार्थियों को नागरिकता नहीं मिलेगी तो लोग आपके साथ नहीं रहेंगे। ममता बनर्जी को शरण लेने वाले और घुसपैठिए में अंतर नहीं पता…”

उन्होंने विपक्ष की ओर से लगाए गए भाजपा सीएए के माध्यम से एक नया वोट बैंक बना रही है वाले आरोप पर कहा कि विपक्ष के पास और कोई काम नहीं है…’उनका इतिहास है जो बोलते हैं वो करते नहीं, मोदी जी का इतिहास है जो बीजेपी या पीएम मोदी ने कहा वो पत्थर की लकीर है. मोदी की हर गारंटी पूरी होती है…

उन्होंने यहां तक कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक में राजनीतिक लाभ था, तो क्या हमें आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना भी हमारे राजनीतिक लाभ के लिए था। हम 1950 से कह रहे हैं कि हम धारा 370 हटा देंगे। ‘उनका इतिहास है जो बोलते हैं करते नहीं हैं, मोदी जी का इतिहास है जो बीजेपी या पीएम मोदी ने कहा वो पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होती है..’ ।”



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here