Homeदेशभारत की जीत पर मोहब्बत की दुकान से एक शब्द नहीं :हिमंत...

भारत की जीत पर मोहब्बत की दुकान से एक शब्द नहीं :हिमंत विश्व सरमा का तंज

Published on

बीरेंद्र कुमार झा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत की बधाई देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कल वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। पूरा देश खुशी से झूम उठा और जीत का जश्न मनाया ,लेकिन मोहब्बत की दुकान से एक शब्द भी निकलकर समाने नहीं आया है।

राहुल गांधी का तकियाकलाम है मोहब्बत की दुकान

गौरतलब है कि कल मैच के दौरान भी हिमंत विश्व सरमा ने एक वीडियो शेयर किया था,जिसमें भारतीय क्रिकेट फैंस स्टेडियम में जय श्री राम – जय श्री राम का नारा लगाते हुए सुनाई देते हैं। भारत की जीत के बाद उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई भी दी है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर भारत की जीत को लेकर एक भी पोस्ट नहीं डाला गया है और ना ही उनके तरफ से कोई बयान ही जारी किया गया है, बस इसी से हिमंत विश्व सरमा को मौका मिल गया और उन्होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इशारों – इशारों में हमला बोल दिया।दरअसल राहुल गांधी अक्सर अपने भाषणों में मोहब्बत की दुकान का जिक्र किया करते हैं।

एक तरफा रहा भारत – पाकिस्तान मैच

जहां तक भारत-पाकिस्तान के बीच के इस मैच की बात है तो इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से पाकिस्तान को मात दी है। भारतीय गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ चारों खाने चित्त हो गए।पाकिस्तान इस मैच में सिर्फ 193 रनों का लक्ष्य ही भारतीय टीम के सामने रख सके,जिसे भारत ने बिना पूरा ओवर खेले ही पूरा कर लिया।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this