तो क्या मध्यप्रदेश के दमोह में धर्मान्तरण का खेल चल रहा है ?

0
101


न्यूज़ डेस्क 

मध्यप्रदेश के दमोह जी खबरे आ रही है वह विचलित करने वाली है। खबर के मुताबिक गंगा -जमीना स्कूल में पढ़ रही हिन्दू लड़कियों को जबरन धर्मांतरित किया गया और उसे जबरन बुरका पहनने के लिए मजबूर भी किया गया है। जाहिर है इस खबर के बाद हिजाब का विवाद खड़ा होने की सम्भावना है। इस खबर की क्या सच्चाई है अभी इसकी पुष्टि की जा रही है और सीएम शिवराज सिंह  भी इस मामले को लेकर गंभीर हो गए हैं। माना जा रहा है कि सरकार उस स्कूल की शिक्षिकाओं पर भी कार्रवाई कर सकती है। स्कूल को भी बंद किये जा सकते हैं।                  
          पिछले दिनों स्कूल का एक पोस्टर विवादों में आया था, जिसमें हिंदू बालिकाओं के हिजाब से मिलता जुलता स्कार्फ पहने दिखाया गया था। उसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले क्लीन चिट दी मगर बाद में उसकी मान्यता ही निलंबित कर दी गई। इतना ही नहीं इस स्कूल की कई शिक्षिकाओं का धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोप लगे। इन शिक्षिकाओं ने समाने आकर विद्यालय में पढ़ाने आने से पहले ही धर्म परिवर्तन की बात स्वीकारी। इतना ही नंहीं कई बच्चों ने यह आरोप भी लगाए कि उन्हें नामज तक पढ़ने के मजबूर किया जाता है, साथ ही इस्लामिक आयतें पढ़ने का दवाब बनाया जाता है।
              इस मामले को लेकर पहले हिंदूवादी संगठनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए, फिर जिला प्रशासन पर विद्यालय के सहयोग करने का आरोप लगा। उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के चेहरे पर स्याही पोती, उन्हें हटा दिया गया है, वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।
           अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले पर कहा है,प्रदेश में कुछ जगह धर्मांतरण के कुचक्र चल रहे हैं हम उनको  कामयाब नहीं होने देंगे। पूरे प्रदेश में हमने जांच के भी निर्देश दिए विशेषकर जो शिक्षण संस्थान हैं, चाहे मदरसे चलते हों अगर गलत ढंग से शिक्षा भी दी जा रही होगी तो हम उसको भी चेक करेंगे। उन्होंने आगे कहा, दमोह का मामला बहुत गंभीर है, दमोह की घटना में तो अब हमारे पास रिपोर्ट आ रही है, मुझे बता दिया गया है। बेटियों ने बयान दिए है कि उन्हें बाध्य किया गया है। जैसा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया पहले हम एफआईआर कर रहे हैं। कठोरतम कार्रवाई होगी। भोले-भाले मासूम बच्चे जिनमें समझ ही नहीं, पढ़ाई के नाम पर बुलाकर अगर इस ढंग का प्रयत्न किया जाता है तो हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसे जिनके इरादे हैं वो कठोरतम दंड पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here