HomeदेशWhatsApp की छुपी हुई ट्रिक्स जो आपका दिमाग हिला देंगी

WhatsApp की छुपी हुई ट्रिक्स जो आपका दिमाग हिला देंगी

Published on

 

WhatsApp आज सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया, बल्कि दुनिया भर में 2 बिलियन से ज्यादा लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. मेटा लगातार इसमें नए-नए फीचर्स जोड़ रही है, जिससे चैटिंग का अनुभव और भी आसान, मज़ेदार और सुरक्षित हो सके. हालांकि ज्यादातर यूजर्स सिर्फ बेसिक फीचर्स का ही इस्तेमाल करते हैं जबकि इसमें कई ऐसे हिडन ट्रिक्स छिपे हुए हैं जो आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकते हैं.

अगर आपकी कुछ पर्सनल या सीक्रेट चैट्स हैं तो अब आप उन्हें अलग से लॉक कर सकते हैं।चाहे पासकोड हो, फिंगरप्रिंट हो या फेस आईडी इनसे आप अपनी प्राइवेट बातचीत को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप काम और पर्सनल लाइफ को अलग-अलग मैनेज करना चाहते हैं तो एक ही स्मार्टफोन पर दो WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल करने का विकल्प भी उपलब्ध है।

व्हाट्सऐप में Meta AI का इंटीग्रेशन भी हो चुका है।इससे आप न सिर्फ मजेदार बातचीत कर सकते हैं बल्कि आइडिया जनरेट करने, सवाल पूछने और रियल-टाइम अपडेट्स पाने में भी मदद मिलती है। चाहे स्पोर्ट्स का स्कोर हो, कोई ब्रेकिंग न्यूज या कोई और जानकारी सब कुछ सीधे WhatsApp चैट में ही हासिल किया जा सकता है।
अगर आपने गलती से कोई मैसेज Delete for Me कर दिया है तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं।Undo फीचर से उसे तुरंत वापस लाया जा सकता है। वहीं, स्टिकर्स के शौकीन लोगों के लिए यह ऐप अब और भी दिलचस्प हो गया है क्योंकि आप अपनी फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं या फिर AI की मदद से यूनिक स्टिकर्स तैयार कर सकते हैं।

WhatsApp का एक और बढ़िया फीचर है कि अब आपको किसी नंबर पर मैसेज करने के लिए उसे कॉन्टैक्ट्स में सेव करने की जरूरत नहीं है।सिर्फ नंबर और कंट्री कोड डालते ही चैट शुरू की जा सकती है. इसके अलावा, अगर किसी मैसेज में टाइपो हो गया तो डिलीट करने की बजाय आप सीधे उसे एडिट भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, आपकी चैट हिस्ट्री भी सुरक्षित रह सके इसके लिए बैकअप का फीचर दिया गया है। सेटिंग्स में जाकर चैट बैकअप लेने से आपकी पुरानी बातचीत कभी खोएगी नहीं।

कुल मिलाकर, WhatsApp के ये हिडन फीचर्स आपके रोज़ाना के इस्तेमाल को आसान, सुरक्षित और स्मार्ट बनाने के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं।अगर आपने इन्हें अभी तक ट्राई नहीं किया है, तो इन्हें इस्तेमाल करके देखिए आपका चैटिंग अनुभव पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो जाएगा।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...