Homeदेशमणिपुर के चुराचांदपुर में भारी तनाव ,उग्रवादियों ने किया ड्रोन से हमला...

मणिपुर के चुराचांदपुर में भारी तनाव ,उग्रवादियों ने किया ड्रोन से हमला ,उग्रवादियों के तीन बंकर ध्वस्त 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
मणिपुर में फिर से तनाव है। शुक्रवार को उग्रवादियों ने चुराचांदपुर में ड्रोन से हमला किया था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि छह लोग घायल हो गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और फिर चुराचांदपुर में उग्रवादियों के तीन बंकरों को नष्ट कर दिया। अब सुरक्षाबल पूरी तरह से अलर्ट है। भारी तनाव की स्थिति है। 
जानकारी के मुताबिक़ सुरक्षाबलों ने चुराचांदपुर जिले के मुआलसांग गांव में दो बंकर और चुराचांदपुर के लाइका मुआलसौ गांव में एक बंकर नष्ट कर दिया गया। उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले के दो स्थानों पर नागरिक आबादी में रॉकेट दागे थे, जिनमें से एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई और छह अन्य नागरिक घायल हो गए। 

इसके बाद पुलिस टीमों और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने आसपास की पहाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कहा है कि हवाई गश्त के लिए एक सैन्य हेलीकॉप्टर भी तैनात किया गया है। कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकें की गई हैं।

अधिकारी हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और पुलिस किसी भी आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए तैयार है। पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों के बाद इंफाल घाटी में तनाव पैदा हो गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में इंफाल पश्चिम जिले में दो स्थानों पर ड्रोन्स से बम गिराए गए और रॉकेट हमले किए गए। मणिपुर में इससे पहले रॉकेट और ड्रोन्स हमले नहीं हुए थे।

मणिपुर में पिछले साल मई से जारी हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। शुक्रवार रात को बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में रात के समय ड्रोन्स देखे जाने के बाद लोग दहशत में आ गए। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के नारायणसेना, नाम्बोल कामोंग और इंफाल पूर्व के पुखाओ, दोलाईथाबी, शांतिपुर इलाकों में ड्रोन्स उड़ते देखे गए।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...