Homeदेशसिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही ,तीस्ता नदी में बाढ़ जैसे...

सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही ,तीस्ता नदी में बाढ़ जैसे हालत ,सेना के 23 कर्मी लापता !

Published on

न्यूज़ डेस्क

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से एक बड़ी खबर आ रही है। सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने के बाद तबाही जैसे हालत पैदा हो गए हैं। पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है । चारो तरफ अफरातफरी का माहौल है। अचानक बाढ़ की हालत बनने से स्थिति नाजुक हो गई है और बड़े स्तर पर जानवर भी प्रभावित हुए हैं।                
                 खबर के मुताबिक उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। रक्षा पीआरओ ने बताया कि घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और बड़े स्तर पर राहत पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेना के 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे की भी खबर है। पीआरओ ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
                          बादल फटने के बाद इलाके से तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। नदी में पानी का तेज बहाव देखा गया। तस्वीरों में कुछ इमारतें पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं। कुछ सकड़ें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।बादल फटने और बाढ़ जैसे हालात बनने से कितनी तबाही हुई है, इसका आंकलन किया जा रहा है। इलाके में बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Latest articles

USA से आया था फोन- पाक करने वाला है बड़ा हमला और फिर…’ एस जयशंकर का खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...

विधान सभा चुनाव 2025 से पूर्व नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग...

लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

एक सुसंगठित दृष्टि और भावी रणनीति के साथ, अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में...

मोबाइल नंबर को हथियार बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाएगी लगाम! ये है सरकार का प्लान

साइबर फ्रॉड के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में दूरसंचार विभाग (...

More like this