आज मणिपुर मामले पर सुप्रीम  कोर्ट में होगी सुनवाई ,डीजीपी होंगे हाजिर !

0
126


न्यूज़ डेस्क 
मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में बवाल जारी है। इस बीच आज सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर मामले पर सुनवाई होगी। इस मामले पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ सुनवाई कर रही है। पीठ उन दो आदिवासी महिलाओं द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिन्हें मणिपुर में निर्वस्‍त्र परेड कराया गया था। इसके अलावा मणिपुर से संबंधित अन्य याचिकाओं पर भी सुनवाई होगी।
                   इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने मणिपुर हिंसा मामले में अब तक की गई प्रशासनिक कार्रवाइयों की डिटेल मांगी। पुलिस और जांच एजेंसियों को हिंसा से जुड़ी सभी 6,000 एफआईआर की जानकारी अदालत को सौंपनी होगी। कोर्ट ने कहा कि हमें 6 हजार एफआईआर को अलग-अलग करके जांचने की जरूरत है। अब तक कितनी जीरो एफआईआर हुई हैं, कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं, कितने आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, 156(3) के तहत कितने बयान दर्ज किए गए हैं और कानूनी सहायता कैसे दी जा रही है।
              बीती 3 मई को आदिवासी समाज की एक रैली के बाद मणिपुर में हिंसा भड़क गई थी। ये रैली मणिपुर में मैतेई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने के अदालत के आदेश के विरोध में निकाली गई थी। इसके बाद भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। 50 हजार से ज्यादा लोगों को घरों से निकलकर आश्रय स्थलों में शरण लेनी पड़ी है। वहीं बीती 19 जुलाई को मणिपुर की दो महिलाओं का एक पुराना वीडियो सामने आया था, जिसने पूरे देश को हिला दिया था।!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here