Homeदेशहाथरस कांड :मुख्य सेवादार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 'भोले बाबा ' फरार...

हाथरस कांड :मुख्य सेवादार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, ‘भोले बाबा ‘ फरार ! 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने ‘मुख्य सेवादार’ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस भगदड़ भगदड़ में अभी तक 121 लोग मारे गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने  यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात सिकंदराराऊ थाने में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य सेवादारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे के बाद भोले बाबा फरार भी हो गए हैं। 

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

भगदड़ के बाद से ‘भोले बाबा’ फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाश रही है। मंगलवार को हुई भगदड़ की इस घटना में अब तक 121 लोगों की जान जा चुकी है और 28 लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भगदड़ के बाद से ‘भोले बाबा’ फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस मैनपुरी आश्रम पहुंची थी। लेकिन ‘भोले बाबा’ वहां नहीं मिले। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भोले बाबा मैनपुरी के बिछवां स्थित अपने राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में पहुंचे थे। 
शाम तक यूपी पुलिस ‘भोले बाबा’ की तलाश में उनके मैनपुरी आश्रम पहुंची। आश्रम में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन भोले बाबा आश्रम में नहीं मिले। मैनपुरी के डीएसपी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, परिसर के अंदर बाबा नहीं मिले। वह वहां नहीं हैं।

हाथरस में कल भगदड़ तब मची जब श्रद्धालु भोले बाबा की चरण रज लेने के लिए उनके काफिले के पीछे दौड़ पड़े। सेवादारों ने लोगों को रोकने की कोशिश, इसी दौरान भगदड़ मच गई और लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते-पड़ते भीड़ से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Latest articles

राहुल के दावों पर ब्राजीलियन मॉडल का रिएक्शन,मेरा भारत में वोट डालना अविश्वसनीय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने वोट चोरी वाले आरोप को और तेज किया...

सुबह की चाय और टोस्ट बन सकते हैं सेहत के दुश्मन,एक्सपर्ट्स ने बताए इसके नुकसान

सुबह का समय एक कप गर्म चाय के साथ कुरकुरा टोस्ट का सेवन अब...

लैपटॉप की गंदी स्क्रीन को इन तरीकों से करें साफ, एकदम चमक उठेगी

लगातार यूज करने से लैपटॉप की स्क्रीन धूल और फिंगरप्रिंट आदि के कारण गंदी...

जंगलराज और सुशासन के बीच जनता की दीवार,महागठबंधन पर जमकर बरसे PM मोदी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को भागलपुर स्थित हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री...

More like this

राहुल के दावों पर ब्राजीलियन मॉडल का रिएक्शन,मेरा भारत में वोट डालना अविश्वसनीय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने वोट चोरी वाले आरोप को और तेज किया...

सुबह की चाय और टोस्ट बन सकते हैं सेहत के दुश्मन,एक्सपर्ट्स ने बताए इसके नुकसान

सुबह का समय एक कप गर्म चाय के साथ कुरकुरा टोस्ट का सेवन अब...

लैपटॉप की गंदी स्क्रीन को इन तरीकों से करें साफ, एकदम चमक उठेगी

लगातार यूज करने से लैपटॉप की स्क्रीन धूल और फिंगरप्रिंट आदि के कारण गंदी...