कैग की रिपोर्ट में खुलासा: क्या मोदी सरकार की उड़ान योजना भी फेल हो गई ,कांग्रेस ने किया हमला !

0
145


न्यूज़ डेस्क 
संसद के मानसून सत्र के दौरान कैग की एक रिपोर्ट मोदी सरकार की बहुचर्चित उड़ान योजना को लेकर आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि  उड़ान योजना के तहत देशभर में चुने गए कुल 774 रूट्स में से 403 पर उड़ान शुरू नहीं हो पाई। इसके अलावा जिन 371 रूट पर संचालन शुरू हुआ, उनमें से सिर्फ 112 रूट पर ही 3 साल ऑपरेशन जारी रहा और ज्यादातर रूट इससे पहले ही बंद हो गए। रिपोर्ट में बताया गया कि मार्च 2023 तक सिर्फ 54 रूट पर ही संचालन जारी है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बार -बार और हर बार अपने भाषण के दौरान इस योजना की बात करते रहे हैं और कहते रहे हैं कि उनकी सरकार ने चप्पल पहने वाले लोगों को भी हवाई जहाज में उड़ने का मौक़ा दिया। लेकिन कैग की रिपोर्ट आने के बाद पता चलता है कि सरकार की यह योजना भी असफल ही साबित हुई है। अब इसको लेकर कांग्रेस ने मोड़ सरकार पर बड़ा हमला किया है। 
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  ने ‘उड़ान’ स्कीम पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की  रिपोर्ट का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यह कैसी योजना है जो  93 प्रतिशत हवाई मार्गों पर लागू ही नहीं है। उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि लोगों को इस योजना के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले मिले हैं। सरकार ने द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में जनता के लिए हवाई यात्रा को किफायती बनाने के लिए 21 अक्टूबर, 2016 को उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) के नाम से योजना शुरू की थी।                
    मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार का हवाई चप्पल पहन, हवाई सफर करने का वादा उनके हर वादे की तरह हवा-हवाई हो गया। ये हम नहीं कह रहे हैं, कैग की रिपोर्ट कह रही है।  योजना 93 प्रतिशत हवाई मार्गों पर नहीं चली। 
             कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि विमान सेवा परिचालन कंपनियों का स्वतंत्र ऑडिट भी नहीं हुआ।  बहुप्रचारित हेलीकॉप्टर सेवाएं भी ठप रहीं। उन्होंने कहा कि नहीं मिली उड़ान, सिर्फ झूठी बातें और जुमलों का बखान। ऐसी नाकारा सरकार को अब माफ नहीं करेगा हिंदुस्तान। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here