Homeदेशहरियाणा चुनाव : कांग्रेस से नहीं बनी बात ,आप ने जारी की...

हरियाणा चुनाव : कांग्रेस से नहीं बनी बात ,आप ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Published on

न्यूज़ डेस्क
हालांकि भीतर से आप और कांग्रेस के बीच अभी भी गठबंधन की बात की जा रही है लेकिन कांग्रेस किसी भी सूरत में पानसिह से ज्यादा सीटें आप को नहीं देना चाहती। इधर आप ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम हैं।

मजे की बात यह है कि हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीचअभी भी लगातार सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन, दोनों पार्टियों के बीच अभी तक गठबंधन पर सहमति नहीं बन पाई है। माना जा रहा था कि हरियाणा में आप, कांग्रेस से 10 या उससे ज्यादा सीटें देने की मांग कर रही थी। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने राज्य के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी।

आम आदमी पार्टी ने नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, कलायत से अनुराग ढांडा, पूंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरौंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंदला को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, दाबवली से कुलदीप गरदाना, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत, रनिया से हैप्पी रनिया, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, भिवानी से इंदु शर्मा, मेहम से विकास नेहरा, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, नारनौल से रविंद्र मटरू, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, सोहना से धमेंद्र खटाना, बल्लभगढ़ से रविंद्र फौजदार को उम्मीदवार बनाया है।

ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन विफल हो गया है। आम आदमी पार्टी राज्य में कांग्रेस 10 से ज्यादा सीटों की मांग कर रही थी। लेकिन, कांग्रेस पार्टी पांच सीट से ज्यादा देने के पक्ष में नहीं थी।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जबकि, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this