राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश ने की नीतीश कुमार से मुलाकात ,पटना का सियासी पारा चढ़ा !

0
165


न्यूज़ डेस्क 


राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश लंबे समय के बाद नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की है। यह मुलाकात सोमवार शाम को हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच करोड़ डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई है। इस मुलाकात के बाद पटना का सियासी पारा चढ़ गया है। राजनितिक हलकों में कई तरह की बाते क जा रही है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि हरिवंश पीएम मोदी के दूत बनकर नीतीश कुमार से मिलने आये हैं और चाहते हैं कि महागठबंधन से वे फिर बहार निकल कर बीजेपी के साथ आये और आगे की राजनीति करें।
लेकिन कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सोमवार को ही लैंड फॉर जॉब मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर चार्जशीट किया गया है ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल में रखना कितना उचित होगा इसको लेकर बात हुई है ? उधर राजद ने साफ़ कर दिया है कि हरिवंश जदयू के नेता है और पार्टी के नेताओं से मुलाकात पार्टी का अपना काम है। नीतीश कुमार ने अगर हरिवंश से मुलाकात की है तो वह सब उनकी पार्टी का अंदुरुनी मामला है और इस पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।      
         ऐसे में कई और सवाल उठने लगे है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीट हुए हैं जिसके बाद अब इस मुलाकात को लेकर हलचल बढ़ी है। राउज एवेन्यू कोर्ट में 12 जुलाई को इस मामले में सुनवाई होनी है। आरोप पत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं। इसी मामले में सीबीआई पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और कई अन्य के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दायर कर चुकी है। ऐसे में सोमवार को ही नीतीश और हरिवंश की हुई मुलाकात को अलग नजरिए से देखा जा रहा है।       

            सवाल उठ रहा है कि नीतीश कुमार और हरिवंश की मुलाकात सिर्फ औपचारिकता है या कुछ और है? बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने अपने विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों से वन-टू-वन मुलाकात की थी। ऐसे में हो सकता है यह मुलाकात भी इसी कड़ी का हिस्सा हो, लेकिन बिहार की राजनीति में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।            
  बता दें कि नए संसद भवन का जब पूरा विपक्ष विरोध कर रहा था तो उद्घाटन समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पहुंचे थे। उनके जाने पर जेडीयू ने कड़ा रुख भी जताया था। इसके बाद अब हरिवंश और सीएम नीतीश कुमार की यह पहली मुलाकात बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार और हरिवंश की फोन पर भी बातचीत नहीं हो रही थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here