HomeदेशGyanvapi Case: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फैसला टला, 11 अक्टूबर होगी...

Gyanvapi Case: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फैसला टला, 11 अक्टूबर होगी सुनवाई

Published on

वाराणसी: वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई 11 अक्टूबर तक टाल दी है। अदालत को शुक्रवार को हिंदू पक्ष द्वारा दायर याचिका पर अपना फैसला सुनाना था, जिसमें वजूखाने की कार्बन डेटिंग करने की मांग की थी। ताकि यह पता लग सके कि कथित शिवलिंग कितना लंबा, कितना चौड़ा और कितना अंदर तक है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाए कि वह शिवलिंग है।

कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल किया गया तैनात

सुनवाई से पहले अदालत परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात की गई थी। ज्ञानवापी मस्जिद-श्रीनगर गौरी मामले में चार महिला याचिकाकर्ताओं ने शिवलिंग के प्रकृति और ये कितने साल पुराना है, यह पता लगाने के लिए वैज्ञानिक जांच और कार्बन डेटिंग की मांग की थी।

29 सितंबर को कोर्ट ने रखा था फैसला सुरक्षित

हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि जब सर्वे किया गया था तो उन्हें मस्जिद के तालाब में एक शिवलिंग मिला था। अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी मामले में 29 सितंबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मुस्लिम पक्ष ने कार्बन डेटिंग के खिलाफ दर्ज की थी आपत्ति

ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी कॉम्प्लेक्स मामले में मुस्लिम पक्ष ने ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग के लिए हिंदू वादी की याचिका के खिलाफ अदालत में आपत्ति दर्ज की थी।

क्या होती है कार्बन डेटिंग

उल्लेखनीय कि कार्बन डेटिंग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जो किसी पुरातात्विक वस्तु या पुरातात्विक खोजों की आयु यानी वह कितने वर्ष पुराना है, आदि का पता लगाती है। 22 सितंबर को, हिंदू पक्ष ने शिवलिंग जैसी संरचना के कार्बन डेटिंग और अन्य वैज्ञानिक परीक्षणों की मांग की थी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this