ज्ञानेश कुमार,शाह और मोदी सो नहीं पा रहे,2024 का चुनाव वोट चोरी वाला था:राहुल गांधी

0
3

रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 2024 के आम चुनाव को वोट चोरी वाला इलेक्शन करार दिया।राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में सालों से वोट चोरी हो रही है।ममता जी ने बंगाल का उदाहरण दिया। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक और इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव, सभी में वोट चोरी हुई है। ईवीएम से चोरी हुई है और वोटर लिस्ट से नाम काट कर वोट चोरी हुई है। छोटा सा उदाहरण देता हूं- 2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर लिस्ट से हटाए गए।

2024 में हमारे और एनडीए के बीच 3 पर्सेंट का ही अंतर था और उसके बाद 15 पर्सेंट को हटा दिया गया। इसका मतलब है कि 2024 का चुनाव वोट चोरी का था। उन्होंने उसी पुरानी लिस्ट से इन वोटरों को निकाला।राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा।यह सामान्य चोरी नहीं है। यह नागरिकों की आजादी और अभिव्यक्ति की चोरी है।इसको देशद्रोही कहते हैं।ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी न पीएम बनते और न ही अमित शाह होम मिनिस्टर बनते।आरएसएस ने इस देश की सारी संस्थाओं को कैप्चर कर लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे हैं। उनका कहना था कि वोट चोरी हुई थी। इसलिए इन लोगों को नींद नहीं आ रही है।राहुल गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे, संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे।उन्होंन कहा कि आपके पास जितना भी पैसा हो, आप संविधान से बड़े नहीं हैं, संविधान आपसे बड़ा है। आरएसएस ने सारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।शिक्षा से लेकर जाँच एजेंसियों तक। इस वजह से किसान, मजदूर , युवाओं को अपना हक़ नहीं मिलता. राहुल गांधी ने रैली को शिव बारात बताया।

उन्होंने कहा कि उस तांडव में हर जानवर नाच सकता है। किसी पर रोक नहीं लगाई जाती। हमें ऐसा भारत चाहिए।शिव की बारात में कोई भी जा सकता है।उस तांडव में हर जानवर नाच सकता है। किसी पर रोक नहीं लगाई जाती। हमें ऐसा भारत चाहिए। उन्होंने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि मोदी कहीं नहीं जाएँगे। मोदी कहीं नहीं जा सकते। मोदी जाना भी चाहे तो भी नहीं जाने देंगे। ज्ञानेश के बाद मोदी और शाह पर कानूनी कार्रवाई होगी।मोदी कहीं नहीं जाएगा’ से जुड़ी बयानबाजी को लेकर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया। मोदी, शाह, ज्ञानेश हमारे दुश्मन नहीं हैं।हम मोदी, शाह, आरएसएस से नफ़रत नहीं करेंगे, उन्हें मारे- काटेंगे नहीं।लेकिन संविधान को बचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here