गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: इसुदान गढ़वी होंगे AAP के CM कैंडिडेट, केजरीवाल ने किया ऐलान

0
215

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए इसुदान गढ़वी को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता ने गढ़वी को सीएम चेहरे के तौर पर चुना है।

 कौन हैं इसुदान गढ़वी?

इसुदान गुजरात के लोकप्रिय टीवी एंकर रह चुके हैं। उनका ‘मन मंथन’ कार्यक्रम गुजरात में काफी लोकप्रिय रहा है। उन्होंने जून 2021 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। इसुदान गढ़वी फिलहाल AAP के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं, और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। गढ़वी जाति से आने वाले इसुदान OBC श्रेणी के नेता हैं।

जनता की राय पर चुने गये इसुदान

केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा, पार्टी को सीएम चेहरे का चयन करने के लिए 16,48,000 प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिनमें से 73 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इसुदान गढ़वी को सीएम चेहरे के रूप में चुना।

सभी जनमत सर्वे होंगे गलत साबित: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, आज आप पार्टी के सीएम चेहरे की घोषणा नहीं कर रही है, बल्कि यह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा कर रही है। उन्होंने कहा कि आप के पक्ष में लहर है। गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी जनमत सर्वे गलत साबित होंगे। नतीजे आ चुके हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here