केरल के CM को गवर्नर आरिफ मोहम्मद की चुनौती- ‘मैंने RSS के किसी आदमी को राजभवन में रखा हो तो साबित करें विजयन’

0
171

नई दिल्ली: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल सरकार को खुले तौर पर चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की सरकार अगर एक उदाहरण दे दें जहां उन्होंने प्रदेश की राजनीति में हस्तक्षेप किया हो तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि अब मैं देख रहा हूं कि तस्करी की सभी गतिविधियों को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संरक्षण मिल रहा है।

 उन्होंने विश्वविद्यालयों में कुलपति पद पर नियुक्तियों में उनके राजनीतिक हस्तक्षेप को भी खारिज कर दिया।
राज्यपाल कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैं कुलपतियों के खिलाफ कार्रवाई इसलिए कर रहा हूं ताकि वहां आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के लोगों को नियुक्त कर सकूं। अगर मैंने ऐसे किसी एक व्यक्ति को भी नामित किया हो या अपने पद का इस्तेमाल कर आरएसएस के ही नहीं बल्कि अन्य किसी को भी नामित किया हो तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। पर क्या वह (मुख्यमंत्री) आरोप साबित नहीं कर पाए तो इस्तीफा देंगे?’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here