Gold Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने कीमती धातुओं की बेस इंपोर्ट प्राइस में बदलाव किया है, जिसका असर आने वाले दिनों में घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।
सरकार द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार, सोने की बेस इंपोर्ट प्राइस में 5 डॉलर प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद सोने की नई बेस इंपोर्ट कीमत बढ़कर 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की बेस इंपोर्ट प्राइस में 83 डॉलर प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है, जिससे इसका नया मूल्य 2,175 डॉलर प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही सरकार ने सोने और चांदी की इंपोर्ट कीमतों में बड़ी कटौती की थी। ऐसे में लगातार हो रहे बदलावों पर बाजार की नजर बनी हुई है।
प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
दिल्ली गोल्ड रेट
24 कैरेट सोना: ₹1,51,680 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,39,050 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,13,800 प्रति 10 ग्राम
मुंबई गोल्ड रेट
24 कैरेट सोना: ₹1,51,530 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,38,900 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,13,650 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता गोल्ड रेट
24 कैरेट सोना: ₹1,51,530 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,38,900 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,13,650 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई गोल्ड रेट
24 कैरेट सोना: ₹1,53,490 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,40,700 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,18,000 प्रति 10 ग्राम
पटना गोल्ड रेट
24 कैरेट सोना: ₹1,51,580 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,38,950 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,13,700 प्रति 10 ग्राम
निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या है संकेत?
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल, भू-राजनीतिक परिस्थितियां और आयात लागत में बदलाव का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है। ऐसे में निवेश या खरीदारी से पहले ताजा बाजार भाव और ट्रेंड पर नजर रखना जरूरी है।

