राहुल गांधी मामले में जर्मनी की प्रतिक्रिया, दिग्विजय सिंह ने जताई खुशी किरेन रिजीजू ने किया कटाक्ष

0
97

बीरेंद्र कुमार झा

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर अमेरिका के बाद जर्मनी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई न्यायिक स्वतंत्रता और उनके मौलिक अधिकारों को ध्यान में रखकर की गई होगी जर्मनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के पास अभी भी उच्च अदालतों में अपील करने का विकल्प मौजूद है।

एक सवाल के जवाब में जर्मनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने भारतीय विपक्षी राजनेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रथम दृष्टया फैसले के साथ-साथ उनके संसदीय जनादेशना के निलंबन पर भी ध्यान दिया है। हमारी जानकारी के अनुसार राहुल गांधी फैसले के खिलाफ अपील करने की स्थिति में हैं। अपील से पता चलेगा कि फैसला कायम है,और निलंबन का आधार है। हम उम्मीद करते हैं कि न्यायिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के मानकों को लागू किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने अदा किया शुक्रिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मामले में जर्मनी ने संज्ञान लिया है। इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रिया जताया है।अपने ट्विटर हैंडल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जर्मनी के विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वाकर का शुक्रिया।आपने यह बात संज्ञान में लिया कि राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करके किस तरह भारत में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

केंद्रीय कानून मंत्री ने किया कटाक्ष

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट की निंदा करते हुए कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप देने के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद। याद रखें भारतीय न्यायपालिका विदेशी हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत अब विदेशी प्रभाव को बर्दाश्त नहीं करेगा, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here