यूपी से बंगाल तक दरार ही दरार, 2024 में कैसे लगेगी विपक्षी गठबंधन इंडिया की नैया पार

0
73

बीरेंद्र कुमार झा

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तैयार विपक्षी एकता में पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक तालमेल की स्थिति नहीं दिख रही है। पहले लेफ्ट ने टीएमसी के साथ बंगाल में किसी भी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया, वही अब उत्तर प्रदेश में नए नवेले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आने के बाद समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस की दूरी लगातार बढ़ती दिख रही है। नया विवाद तब खड़ा हुआ जब समाजवादी पार्टी को झटका देते हुए लखीमपुर खीरी से तीन बार के सांसद और प्रमुख कुर्मी नेता रवि प्रकाश वर्मा ने पार्टी छोड़ दिए।वह कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी की हालिया खींचतान के बाद यह।l एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। रवि प्रकाश वर्मा ने अपने 33 वर्षीय बेटी पूर्वी वर्मा के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ी है। दोनों ने दावा किया एक उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया गया है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी जमीन पर लोगों से अलग हो गई है।यह अपनी स्थापना के सिद्धांतों से भटक गई है। माना जा रहा है की दोनों सोमवार को कांग्रेस में शामिल होंगे।

यूपी के बड़े कुर्मी नेता है रवि वर्मा

रवि प्रकाश वर्मा का समाजवादी पार्टी से बाहर जाना एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, क्योंकि वह राज्य में एक जाने कुर्मी नेता हैं और एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता बाल गोविंद वर्मा लखीमपुर खीरी से चार बार सांसद रहे।वे इंदिरा गांधी कैबिनेट में मंत्री भी थे 1980 में बाल गोविंद की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी उषा ने इस निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार चुनाव जीता। फिर बाद में रवि प्रकाश वर्मा ने इस सीट से तीन बार जीत कर उनकी राजनीतिक विरासत को संभाल रखा है।

2014 की लोकसभा चुनाव में रवि प्रकाश बर्मा को लखीमपुर खीरी में अजय मिश्रा ट्रेनिंग ने हराया था। वहीं पूर्वी को भी 2019 में इस सीट से हार का सामना कर करना पड़ा था। पूर्वी ने बताया मैं अखिलेश यादव के कामकाज से प्रभावित होकर राजनीति में आई थी, लेकिन अब यह कहते हुए दुख हो रहा है कि समाजवादी पार्टी समाजवाद के मूल्य से भटक गई है।

खड़गे और प्रियंका से भी की है मीटिंग

कांग्रेस के साथ अपने परिवार के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए पूर्वी ने अपने कदम को घर वापसी बताया। सूत्रों केअनुसार ये पहले से ही कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी से मिल मिल चुके हैं।कुछ कांग्रेसी नेताओं ने दावा किया कि एसपी के और भी नेता उनके संपर्क में जो जल्दी ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस पर भड़की समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया की रवि प्रकाश वर्मा ने अपने निजी हित में पार्टी छोड़ी है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि हमें इंडिया गठबंधन के सदस्य के तौर पर बीजेपी से लड़ना है,लेकिन कांग्रेस इसके बजाय समाजवादी पार्टी को निशाना बना रही है और हमें तोड़ रही है।एक गठबंधन धर्म है,जिसे वह हमें याद दिलाते हैं, लेकिन खुद भूल जाते हैं। गठबंधन में हम अपने स्वयं के सहयोगियों पर दबाव नहीं डालते हैं ।

नीतीश ने भी कांग्रेस को घेरा था

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हाल ही में एक सियासी कार्यक्रम के दौरान इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस की बेरुखी को देखते हुए अपनी नाराजगी व्यक्ति की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस को अभी सिर्फ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की चिंता है, लोकसभा को लेकर व कुछ भी नहीं सोच रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here