वर्ल्ड स्टेटिस्टिक्स रिपोर्ट : दुनिया की दस बड़ी राजनीतिक पार्टियों में चार भारतीय पार्टियां 

0
154

न्यूज़ डेस्क 
भारत दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला देश ही नहीं यह दुनिया के उन देशों में भी शुमार है जहाँ की एक पार्टी बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसके साथ ही दुनिया की दस बड़ी पार्टियों में  चार बड़ी पार्टियां भारत की ही है। हालिया वर्ल्ड स्टेटिस्टिक्स की रिपोर्ट में ये बातें सामने आयी है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 10 सबसे बड़ी पार्टियों के बारे में बताया गया है।       
  इस  रिपोर्ट में दुनिया की 10 सबसे बड़ी पार्टियों में से 4 हमारे देश भारत से है। और इनमें से तीन पार्टियां किसी न किसी राज्य में सरकार चला रही हैं। रिपोर्ट के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। इसके पास फिलहाल 180 मिलियन से ज्यादा सदस्य हैं। दूसरे नंबर पर चीन की चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी है इसके पास 98.04 मिलियन सदस्य हैं। तीसरे नंबर पर भारत की कांग्रेस पार्टी है, इसके पास पूरे देश में करीब 50 मिलियन सदस्य हैं। चौथे नंबर पर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी है, इसके पास कुल 47.13 मिलियन सदस्य हैं।वहीं, इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अमेरिका की ही रिपब्लिकन पार्टी है उसके पास कुल 36.01 मिलियन सदस्य हैं।       
      छठवें नंबर पर फिर से भारत की अन्नाद्रमुक  है उसके पास कुल 16 मिलियन सदस्य है। सातवें नंबर पर तुर्की की एके  पार्टी है, उसके पास कुल 11.24 मिलियन सदस्य हैं। आठवें पायदान पर इथियोपिया की प्रोस्पेरिटी पार्टी है।  इसके पास कुल 11 मिलियन सदस्य है।
वहीं, 10.05 मिलियन सदस्यों के साथ भारत की आम आदमी पार्टी 9वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक के ए इंसाफ है इसके पास कुल 10 मिलियन सदस्य हैं।
              अगर हम भारत की बात करे तो भारत के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की 15 राज्यों में सरकार है। इनमें 11 में वह पूर्ण बहुमत के साथ है, वहीं, 4 सरकारों में वह सहयोगी है। वहीं दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस इस समय देश के 4 राज्यों में अपने दम पर सरकार चला रही है। वहीं, 3 राज्यों में वह सहयोगी की भूमिका में है। इसके अलावा छठवें नंबर पर काबिज अन्नाद्रमुक  फिलहाल किसी भी राज्य में सरकार नहीं चला रही है। वहीं 9 वें नंबर की पार्टी आप इस समय देश के 2 राज्य दिल्ली (केंद्र शासित) और पंजाब में अपने दम पर सरकार चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here