पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ ने नए सीएम 

0
353

न्यूज़ डेस्क 
सप्ताह भर बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ के नए सीएम की घोषणा आज कर दी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में साय के नाम पर मुहर लग गई है। जिस समय साय के नाम पर अंतिम फैसला हुआ उस समय बीजेपी के पर्यवेक्षक भी हाजिर थे।                    
              विष्णु देव साय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं और केंद्रीय राजनीति का भी उनके पास अनुभव है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसकेअलावा वह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य हैं। साय के पास राजनीति का लंबा अनुभव है। छत्तीसगढ़ के गठन से पहले वह संयुक्त मध्य प्रदेश विधानसभा में भी विधायक रहे हैं। विष्णु देव साय जशपुर जिले के कुनकुरी से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी को इस चुनाव में 25, 541 वोटों के अंतर से हराया है। 
                   विष्णु देव साय का राजनीतिक सफर 1990 में शुरू हुआ था। वह 1990 से 1998 तक संयुक्त मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक रहे। साय ने चार बार लोकसभा चुनाव भी जीता है। 1999 से 2019 तक सांसद रहे जबकि 2014 से 2019 तक केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। विधायक के तौर पर यह उनका तीसरा कार्यकाल है। साय को 2019 में लोकसभा का टिकट नहीं मिला था. साय की संघ में अच्छी पकड़ मानी जाती है और पूर्व सीएम रमन सिंह के करीबी हैं। 
                     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here