पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मणिपुर के मुद्दे पर राष्ट्रपति मुर्मू और राज्यपाल उइके पर उठाये सवाल !

0
177

न्यूज़ डेस्क 


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ जारी हिंसा और अत्याचार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्य की राज्यपाल अनुसुइया उइके को संबोधित करते हुए सवाल उठाए है। ठाकरे ने कहा, “एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की एक और घटना अभी सामने आई है… ऐसी घटनाएं पहले भी हुई थीं। दुर्भाग्य से, तब इसे गंभीरता से नहीं लिया गया था। वीडियो सामने आने के बाद ही इन मामलों पर संज्ञान लिया गया और हो सकता है कि ऐसे कई और उदाहरण हैं।”
उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा, “देश में महिला राष्ट्रपति और मणिपुर में महिला राज्यपाल हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं है।”ठाकरे  ने कहा, “मैं राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध करता हूं कि आप एक महिला हैं, इसलिए देश में जो चल रहा है उस पर आपकी क्या भूमिका होगी? हम अपने देश को भारत माता कहते हैं। अगर उस मां का अपमान किया जा रहा है और ऐसा तमाशा बनाया जा रहा है, तो एक महिला के रूप में आप क्या कर रही हैं, राष्ट्रपति महोदया?” ठाकरे ने यही सवाल मणिपुर की राज्यपाल उइके से भी पूछे, जिन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में ऐसी हिंसक घटनाएं कभी नहीं देखीं, जबकि यह मुद्दा फिलहाल संसद में गरमाया हुआ है।
          ठाकरे ने कहा, “तो, आप बस देख रही हैं… यह हैवानियत तीन महीने से चल रही है… आपकी भूमिका क्या है…?” उन्होंने कहा कि अत्याचार और क्रूरता सहने वाली महिला कारगिल युद्ध के नायक की पत्नी थी, जिससे यह और भी दु:खद हो गया। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर पर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही उन्होंने राजस्थान चुनाव के लिए प्रचार शुरू करने से पहले लगभग 36 सेकंड तक बात की।
         महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम ने केंद्र और बीजेपी का जिक्र करते हुए आगाह किया कि मणिपुर भारत का हिस्सा है, लेकिन अब आशंका है कि यह टूट जाएगा। यहां तक कि ‘डबल इंजन’ सरकार भी बिखर गई है क्योंकि दोनों इंजन फेल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए ठाकरे ने पूछा, “सरकार मणिपुर में ईडी या सीबीआई क्यों नहीं भेज रही है, क्योंकि इन केंद्रीय एजेंसियों की ‘कुछ भी करने’, सरकारों को नियंत्रित करने या यहां तक कि निर्वाचित शासन को गिराने की प्रतिष्ठा है…।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here