Homeदेशआधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर गए भूल? मिनटों में ऐसे लगाएं...

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर गए भूल? मिनटों में ऐसे लगाएं पता

Published on

आधार कार्ड हो या फिर पैन कार्ड, इस तरह के दस्तावेज किसी भी भारतीय नागरिक के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इनका गलत इस्तेमाल करके लोग आपके साथ ठगी भी कर सकते हैं। समय के साथ-साथ आधार कार्ड के जरिए होने वाले फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को अपनी सेफ्टी के लिए यह जरूर पता होना चाहिए कि आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि आप दो मोबाइल नंबर यूज करते हैं और यह भूल जाते हैं कि कौन सा नंबर आधार से लिंक है। हालांकि, आप यह पता लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है। आप सरकारी वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। अगर आपके आधार से ऐसा नंबर लिंक होगा, जो आप यूज नहीं कर रहे हैं तो इससे स्कैमर्स ठगी कर सकते हैं और उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। आज हम यहां आधार कार्ड और पैन कार्ड से लिंक नंबर कैसे पता करें यह बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

आधार कार्ड से लिंक नंबर पता करना है तो आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा। आपको बस अपना आधार कार्ड नंबर पता होना चाहिए। इसके अलावा किसी जानकारी की जरूरत नहीं पड़ती है।

आधार कार्ड से लिंक नंबर पता करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
स्टेप 1- अगर आप भूल गए हैं कि आपके आधार कार्ड से कौन सा नंबर लिंक है तो UIDAI की वेबसाइट जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद होम पेज पर आपको My Aadhaar सेक्शन में जाना होगा। अब आधार सर्विस के सेक्शन में जाएं और Verify email/Mobile Number के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 3- ऐसा करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएं।
स्टेप 4- यहां आपको Verify Mobile Number को सिलेक्ट करना है। अगर आप ईमेल वेरिफाई करना चाहते हैं तो Verify email का ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं।
स्टेप 5- फिर अपना आधार नंबर डालें और नीचे आ रहे कैप्चा कोड को दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक कर दें।
अगर वह नंबर आपके आधार से लिंक नहीं होगा तो स्कीन पर लिखकर आ जाएगा कि आपके द्वारा दिया गया नंबर उनके रिकॉर्ड से मैच नहीं खा रहा है। यदि वही नंबर लिंक होगा तो लिखकर आएगा कि यह नंबर पहले से ही लिंक है। इस तरह आपको पता चल जाएगा कि आपके आधार से कौन सा नंबर लिंक है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...