Homeदेशदिशा सालियन की मौत पर फॉरेंसिक रिपोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल, हत्या...

दिशा सालियन की मौत पर फॉरेंसिक रिपोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल, हत्या और कवरअप की आशंका, दोबारा जांच की मांग तेज

Published on

मुंबई, 3 अप्रैल: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की रहस्यमयी मौत के मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। देश के जाने-माने फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. भूपेश कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिशा की मौत 14वीं मंजिल से गिरने के कारण नहीं हुई है। रिपोर्ट में आत्महत्या की थ्योरी पर संदेह जताया गया है और हत्या व गैंगरेप के बाद सबूतों को छिपाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को कथित रूप से फर्जी तरीके से तैयार करने की आशंका जताई गई है।

फोटोज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भारी अंतर

दिशा के पिता श्री सतीश सालियन द्वारा सौंपे गए दो तस्वीरों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद डॉ. शर्मा ने जो निष्कर्ष निकाले हैं, वे चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा का शव नग्न अवस्था में मिला था और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, साथ ही आगे के दांत भी टूटे हुए बताए गए हैं। लेकिन फॉरेंसिक विशेषज्ञ का कहना है कि जिन तस्वीरों का उन्होंने परीक्षण किया, उनमें चेहरे पर किसी भी तरह की चोट, खून या सूजन नजर नहीं आती।

“इतनी ऊंचाई से गिरने पर सिर्फ दांत टूटना और चेहरे का बाकी हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित रहना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संभव नहीं है,” रिपोर्ट में कहा गया है। इसके साथ ही होठों, मसूड़ों या चेहरे पर कोई भी जख्म न दिखाई देना इस मामले को और संदिग्ध बनाता है।

नग्न शव और यौन उत्पीड़न की आशंका

शव के नग्न अवस्था में मिलने के कारण रिपोर्ट में यह भी संभावना जताई गई है कि दिशा के साथ यौन शोषण किया गया हो, या फिर आत्महत्या का नाटक रचा गया हो। रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि कपड़ों की फॉरेंसिक जांच और अन्य सबूतों की गहराई से जांच आवश्यक है।

फिर से जांच की सिफारिश

डॉ. शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, “प्रथम दृष्टया परिस्थितियां इस बात की पुष्टि नहीं करतीं कि दिशा की मौत 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तस्वीरों के बीच जो विरोधाभास है, वह इस मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग करता है।”

साजिशकर्ताओं को करारा जवाब

देश के प्रमुख फॉरेंसिक विशेषज्ञ की यह राय उन तमाम थ्योरीज़ और साजिशकर्ताओं को करारा जवाब है, जो अब तक आत्महत्या की बात को ही अंतिम मानते रहे। इस रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि मामला बेहद गंभीर है और हर नई जानकारी इस बात को बल दे रही है कि यह मामला सामूहिक बलात्कार, हत्या और फर्जी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के ज़रिए कवरअप से जुड़ा हुआ है।

राज्य सरकार ने ली संज्ञान

दिशा सालियन के पिता द्वारा 28 मार्च 2025 को दर्ज कराई गई शिकायत का राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है और इस पूरे मामले की दोबारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अब देश की नजरें इस हाई-प्रोफाइल मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई के सामने आने पर टिकी हुई हैं।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...