Homeदेशविक्रम मिसरी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के न्यूक्लियर अटैक ...

विक्रम मिसरी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के न्यूक्लियर अटैक के खोले राज

Published on

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार (19 मई 2025) को पाकिस्तान से संबंधित मुद्दों पर संसदीय समिति को जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक विदेश मामलों की संसदीय समिति को सरकार ने साफ तौर पर कहा कि भारत ने पाकिस्तान के किसी भी न्यूक्लियर ठिकाने पर हमला नहीं किया।

बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने यह सवाल भी पूछा कि क्या पाकिस्तान की तरफ से किसी तरह के न्यूक्लियर हमले की कोई जानकारी या धमकी थी। इस पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से किसी तरह के कोई न्यूक्लियर हमले की धमकी या जानकारी नहीं थी और यह पूरी तरह से कन्वेंशनल युद्ध था ।

संसदीय समिति के कुछ सदस्यों ने यह भी पूछा कि क्या पाकिस्तान की तरफ से चीन के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था? इसके जवाब में विदेश सचिव ने कहा कि उन्होंने (पाकिस्तान) जो भी हथियार इस्तेमाल किया हमारी सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने संसदीय समिति को बताया कि आतंकवादियों, सैन्य खुफिया एजेंसी और पाकिस्तान प्रशासन के बीच स्पष्ट रूप से सांठगांठ है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित आतंकवादी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं और भारत के खिलाफ लगातार हिंसा भड़काते हैं।पहलगाम हमले की जांच से पता चला है कि आतंकवादियों ने पाकिस्तान में बैठे आकाओं से संपर्क किया था।आतंकवाद के पनाहगाह के रूप में पाकिस्तान का पिछला रिकॉर्ड जगजाहिर है, जो ठोस तथ्यों और सबूतों पर आधारित है।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया।भारत की जवाबी कार्रवाई के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक तनाव का माहौल रहा।10 मई को दोनों पक्षों के बीच सीजफायर की घोषणा हुई। भारत-पाक के सीजफायर के बाद विपक्षी दल केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर चुके हैं।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this