इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न पर भड़के विदेश मंत्री एस जयशंकर, कनाडा को दी चेतावनी

0
138

बीरेंद्र कुमार झा

कनाडा में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न का मामला गर्माता जा रहा है। मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कनाडा को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यह दोनों देशों के रिश्तो के लिए अच्छा नहीं है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर झांकी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिवंगत इंदिरा गांधी को खून से सनी साड़ी में दर्शाया गया था। एस जयशंकर ने घटना के तार वोट बैंक की राजनीति से जोड़ने का काम किया और कहा मुझे लगता है कि इसमें बड़ा मुद्दा शामिल है। साफ तौर पर कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसमें वोट बैंक की राजनीति के अलावा क्या कारण हो सकता है, कोई ऐसा क्यों करेगा?

कांग्रेस ने मामले को लेकर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी ने कनाडा में पूर्व प्रधानमंत्री का इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाती हुई कथित तौर पर झांकी निकाली जाने की इस घटना की निंदा की है। पार्टी ने कहा है कि भारत सरकार को यह मुद्दा कनाडा के समक्ष मजबूती से उठाना चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम राम रमेश ने ट्वीट कर विदेश मंत्री एस जय शंकर से आग्रह किया है। गौरतलब है कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार कनाडा के ब्रेमप्टन में खालिस्तान समर्थकों ने हाल ही में इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाते हुए झांकी निकाली थी।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट किया कि एक भारतीय के रूप में यह देखकर मुझे पीड़ा हुई कि कनाडा के ब्रेमप्टन में 5 किलोमीटर लंबी परेड निकाली गई, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाया गया। यह किसी का पक्ष लेने की बात नहीं है, बल्कि राष्ट्र के इतिहास और पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या से हुई पीड़ा के सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि चरमपंथ की सार्वभौमिक रूप से निंदा की जानी चाहिए और इसका मिलकर सामना किया जाना चाहिए ।

कनाडा के हाई कमिश्नर की प्रतिक्रिया

इस मामले पर कनाडा के हाई कमिश्नर कैमरून में के की प्रतिक्रिया आई है । उन्होंने मामले को लेकर ट्वीट किया है। अपनी ट्विटर वॉल पर कैमरून ने लिखा कि कनाडा में एक कार्यक्रम की खबरों से स्तब्ध हूं, जिसमें दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्या का जश्न मनाया गया था कनाडा में घृणा या हिंसा के महिमामंडन के लिए कोई जगह नहीं है। मैं इन गतिविधियों की स्पष्ट रुप से निंदा करता हूं।

हिंदू मंदिर को भी बनाया गया था निशाना

इससे पहले ब्रेमप्टन में ही एक हिंदू मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखकर तोड़फोड़ की गई थी। इस पर टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गौरी शंकर मंदिर पर हमले की निंदा करते हुए एक बयान भी जारी किया था।

बीरेंद्र कुमार झा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here