Homeदेशमनाली में बदल फटने से आई बाढ़ ,मुंबई में बारिश से मचा...

मनाली में बदल फटने से आई बाढ़ ,मुंबई में बारिश से मचा हाहाकार !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हिमाचल प्रदेश के मनाली में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी और नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से रुआड,पलचान, व कुलंग गांव में अफरा तफरी मच गई। नदी से आ रही भयंकर आवाज से हर कोई सहम गया। बाढ़ से पलचान में दो घर बह गए।

आईएमडी की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, एमपी , गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड, गोवा और जम्मू के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभवना है।

  मनाली में भयंकर बारिश और बादल फटने से पुल और पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। घरों में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए। पलचान व सोलंग के समीप स्नो गैलरी में मलबा आने से मनाली लेह मार्ग  भी बन्द हो गया है। मनाली प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।  

उधर महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है। इसके चलते कई बांधों के गेट खोल दिए गए हैं और नदियों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों को अलर्ट कर दिया है।

एमपी  के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है। जुलाई ने पूरे प्रदेश के तरबतर कर दिया। भोपाल मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड में बारिश की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कभी भी मौसम बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। आईएमडी के अनुसार, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है।

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this